होली पर बिहार और यूपी वालों के लिए रेलवे का तोहफा, 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; क्या होगी टाइमिंग – Hindustan

होली पर बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे इस दौरान 3 विशेष ट्रेनें चलाएगी। रेलवे ने यह फैसला पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया है। रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली-बरौनी, नई दिल्ली-गोरखपुर तथा आसनसोल-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी संख्या 04054 (नई दिल्ली-बरौनी) 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 19:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 22:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04053 (बरौनी-नई दिल्ली) 22 फरवरी से 08 मार्च तक प्रतिदिन बरौनी से 00:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा कुल 15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
उन्होने बताया कि गाड़ी संख्या 04022 (नई दिल्ली-गोरखपुर) 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार नई दिल्ली से 14:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी जबकि गाड़ी संख्या 04021 (गोरखपुर-नई दिल्ली) 21 फरवरी से 7 मार्च तक प्रत्येक शनिवार गोरखपुर से 07:00 बजे प्रस्थान कर 23:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा कुल 3 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
इन विशेष ट्रेनों में एलएसएलआरडी के 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 1 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 03525 (आसनसोल-गोरखपुर) 28 फरवरी एवं 2 मार्च को आसनसोल से 19:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 9:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03526 (गोरखपुर-आसनसोल) 1 एवं 3 मार्च को गोरखपुर से 12:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 4:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह सेवा 2 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News