होली पर हुड़दंग नहीं, चाहिए सुकून, भारत के ये 5 शांत डेस्टिनेशन हैं बेस्ट – AajTak

होली का नाम सुनते ही दिमाग में हुड़दंग, तेज म्यूजिक और भीड़भाड़ की तस्वीर आती है. लेकिन हर कोई शोर-शराबे के बीच त्योहार मनाना पसंद नहीं करता. बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो रंगों के इस उत्सव को शांति और सुकून के साथ बिताना चाहते हैं. अगर आप भी इस किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां भीड़ कम और सुकून ज्यादा हो, तो भारत में कई शानदार ऑफबीट डेस्टिनेशन मौजूद हैं.
इन जगहों पर आप न केवल शांति से होली खेल सकते हैं, बल्कि वहां की अनोखी संस्कृति को भी करीब से देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन चुनिंदा जगहों के बारे में जहां आप अपनी होली को यादगार और शांत बना सकते हैं.
1. सांगला घाटी, हिमाचल प्रदेश
अगर आप बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच होली मनाना चाहते हैं, तो सांगला घाटी आपके लिए बेस्ट है. यहां ‘फागगुली’ होली मनाई जाती है जो पूरी तरह से स्थानीय परंपराओं पर टिकी है. यहां रंगों के साथ-साथ पारंपरिक लोक नृत्य और स्थानीय वाइन ‘अंगूरी’ का आनंद लिया जाता है. पहाड़ों की ताजी हवा और वहां की शांति आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देगी.
यह भी पढ़ें: शोर-शराबे से दूर, खुद को खोजने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें
2. शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा शुरू किया गया बसंत उत्सव शांतिनिकेतन की पहचान है. यहां की होली बहुत ही कलात्मक और सभ्य होती है. फूलों के रंग, संगीत, नृत्य और नाटकों के बीच यहां का माहौल बहुत ही आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण रहता है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर एक सांस्कृतिक अनुभव चाहते हैं, तो यहां जरूर आएं.
3. गोपीश्वर, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली जिले में बसा गोपीश्वर एक बहुत ही शांत शहर है. यहां की होली में आपको असली पहाड़ी सादगी देखने को मिलेगी. गोपीनाथ मंदिर के आसपास स्थानीय लोग पारंपरिक गीत गाते हुए एक-दूसरे को प्यार से रंग लगाते हैं. यहां कोई शोर-शराबा नहीं, बल्कि सिर्फ आपसी प्यार और शांति नजर आती है.
4. चकराता, उत्तराखंड
मसूरी के पास स्थित चकराता एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. यह इलाका घने जंगलों और छोटे-छोटे गांवों से घिरा है. यहां आप स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बहुत ही साधारण तरीके से होली मना सकते हैं. भीड़ से दूर प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह है.
यह भी पढ़ें: भारत के वो 5 शहर, जहां की होली देखने दुनिया भर से आते हैं लोग
5. मणिपुर
पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर की होली बेहद खास होती है, जिसे यहां ‘याओशांग’ कहा जाता है. यह उत्सव पूरे 5 दिनों तक चलता है. यहां लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर ‘थबल चोंगबा’ लोक नृत्य करते हैं. संगीत और स्थानीय परंपराओं के साथ मनाई जाने वाली यह होली आपको एक बिल्कुल अलग दुनिया का अहसास कराएगी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News