होली मतलब मेलभाव – Hindustan Hindi News

होली तमाम तरह के बैर भावों को भुलाकर परस्पर मिलने-जुलने का त्योहार है। संदेह नहीं कि होली की प्रासंगिकता समय के साथ बढ़ती जा रही है, क्योंकि हम अपने चारों ओर वैर भाव को बढ़ते देख रहे हैं। हम यह भी महसूस कर रहे हैं कि परस्पर मिलना-जुलना घट रहा है। साल 2026 की यह होली तो और भी खास है, जब दुनिया के एक बड़े हिस्से में युद्ध चल रहा है। संयोग है, यह पाक रमजान का भी समय है, लेकिन सोचकर देखिए, आज रमजान की कितनी कद्र हो रही है? अफसोस, आज रमजान की उतनी ही कद्र रह बची है, जितनी होली की। इंसानी समाज अपने बुनियादी त्योहारों, व्रतों के मूल्यों को अपने जीवन में उतना नहीं उतार पा रहे हैं, जितना उतारने की जरूरत है। दुनिया के संदर्भ में यह चिंता की बात है कि अनेक देशों और समाजों में इंसानियत की चिंता समय के साथ घटती चली जा रही है। आज दुनिया के उन देशों के बारे में सोचकर देखिए, जहां बम बरस रहे हैं, जहां जिंदगी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, वहां कैसा त्योहार, कैसा व्रत-उपवास?

हम भारत की बात करें, तो संदेह नहीं, होली का अवश्य जोर रहेगा। तमाम मजहब के लोग होली की छुट्टी मनाएंगे, होली खेलने या मिलन में शामिल होंगे। होली के संदेश को मन ही मन दोहराएंगे। कभी होलिका को याद करते हुए सोचेंगे कि बुराई का अंत होना ही है। भक्त प्रह्लाद अर्थात अच्छाई की रक्षा होनी ही है। बेशक, भारत दुनिया में एक बेहतरीन मिसाल है, क्योंकि यहां तमाम उत्सव बहुत चाव से मनाए जाते हैं। यह एक ऐसा देश है, जिससे यहूदी भी उतना ही लगाव रखते हैं, जितना मुस्लिम और ईसाई। जैन, बौद्ध और सिखों की तो यही भूमि है। गौर कीजिएगा, दुनिया में जब भी किसी जातीयता या जाति पर संकट आया है, उसे भारत में सुरक्षित शरण मिली है। होली वाला मेलजोल भाव भारत का अपना स्वभाव है। ईस्वी सन 52 में जब ईसा मसीह के पट शिष्यों को दुनिया के अन्य मुल्कों में नफरत से वशीभूत सूली पर चढ़ाया जा रहा था, तब उनके एक पट शिष्य सेंट थॉमस को भारत में बहुत प्यार से शरण मिली थी, उन्होंने यहां राजा की सहायता से त्रिशूर, केरल में चर्च की स्थापना की। जब पैगंबर मोहम्मद साहब जीवित थे, तब ईस्वी सन 629 में मलिक इब्न दीनार को भारत में न केवल शरण मिली, त्रिशूर जिले में ही हिंदू राजा ने पहली मस्जिद का निर्माण करवाया। पारसियों का देश जब छूटा, तब वह अपनी पहचान की लौ अपनी हथेलियों से ढके हुए भारत ही आए। दुनिया में अनेक देशों में यहूदियों का जीवन खतरे में पड़ा, तब भारत में ही उन्हें सबसे सुरक्षित शरण मिली। भारत ने अपने मेलजोल भाव से ही सबको अपनाया। यह जो मेलजोल वाला भारत है, इसी पर हमें अटूट गर्व है। इसी गर्व से भारत में मन को मजबूती हासिल होती रही है।

होली कोई हुड़दंग का मौका नहीं है। होली एक गाढ़ा व्यापक विश्वास है, इसमें अनेक विश्वास समाहित हैं, जिन पर हमें अवश्य गौर करना चाहिए। पहला विश्वास यही है कि अच्छाई का दामन कभी न छोड़ना। दूसरा विश्वास है, ईश्वर आएंगे, अर्थात यदि हम अच्छाई की राह पर हैं, तो किसी न किसी रूप में हम तक जरूर मदद पहुंचेगी। तीसरा विश्वास यह है कि जब हम दुश्मनी और नफरत से बचेंगे, तभी सुरक्षित रहेंगे। लगभग हर धर्म या मजहब ऐसे ही प्राचीन मानवीय विश्वासों पर टिका है। अच्छाई, सहयोग और स्नेह की नींव पर ही कोई भी समाज सुखी होता है। संदेह नहीं, हमारे जीवन में होली का त्योहार अच्छाई, सहयोग और स्नेह के पुन: नवीनीकरण का अवसर है।

हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News