Feedback
मुंबई स्थित शिल्पा शेट्टी का लग्जरी रेस्टोरेंट ‘बास्टियन’ एक बार फिर सुर्खियों में है. चर्चा है कि एक्ट्रेस का रेस्टोरेंट हर रोज करीब 2-3 करोड़ रुपये कमाता है. इसे एक ‘कुबेर का खजाना’ बताया गया. ये भी कहा गया कि रेस्टोरेंट में लोग लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी कारों में आते हैं. ग्राहकों की टेबल पर लाखों का बिल बनाया जाता है. ‘बास्टियन’ के को-ओनर रंजीत बिंद्रा ने दावों पर रिएक्शन दिया है.
कितनी है रेस्टोरेंट की कमाई
शिल्पा शेट्टी ने 2019 में रंजीत के साथ पार्टनरशिप की, जो ‘बास्टियन’ ब्रांड को-ओनर हैं. रंजीत रेस्टोरेंट में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं. कर्ली टेल्स संग बातचीत में उन्होंने रेस्टोरेंट की इनकम पर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या वाकई रेस्टोरेंट की रोजाना की कमाई 2-3 करोड़ है. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि काश ये सच होता. मुझे यकीन है एक दिन ये सच हो जाएगा, तो उंगलियां क्रॉस करके रखें.
‘बास्टियन’ के 2-3 करोड़ का टर्नओवर होने की चर्चा तब शुरू हुई जब लेखिका शोभा डे ने अपनी स्टोरी पर इसका दावा किया. उन्होंने कहा कि मुंबई का एक रेस्टोरेंट रात में 2-3 करोड़ का टर्नओवर करता है. स्लो नाइट पर 2 करोड़ और वीकेंड पर 3 करोड़. ये नंबर सुनकर मैं खुद देखने गई, क्योंकि सोचा ये सच नहीं हो सकता. लेकिन अब रेस्टोरेंट के को-ओनर उनके सभी दावों को खारिज कर दिया है.
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)
क्यों पार्टनर बने शिल्पा-रंजीत?
रंजीत बिंद्रा ने ये भी बताया कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी को रेस्टोरेंट में पार्टनर क्यों बनाया. उन्होंने कहा कि शिल्पा की मौजूदगी ने वेंचर में अलग एनर्जी लाई. उनसे बात करने पर हमेशा पॉजिटिव वाइब मिलती. मैं हमेशा चाहता था कि शिल्पा बास्टियन का हिस्सा बनें और मैं सही था. वो मेरी लकी चार्म रहीं.
हॉस्पिटैलिटी ब्रांड से जुड़े सेलिब्रिटी की अहमियत बताते हुए रंजीत ने कहा कि विजिबिलिटी अहम भूमिका निभाती है. सेलिब्रिटी मैटर करता है, क्योंकि इससे एक्सपोजर मिलता है. लोग हर जगह आपको पहचानते हैं. शिल्पा इस रोल को शानदार तरीके से निभाती हैं. उनके इनपुट्स हमेशा मायने रखते हैं. वो मेरी बड़ी बहन जैसी हैं, जो भी कहें, मैं मान लेता हूं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू