गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का एक भी मामला सामने नहीं आया।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निमधा और पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही का दौरा किया। कलेक्टर ने परीक्षा संचालन, विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केंद्राध्यक्षों से आवश्यक जानकारी ली।
28 केंद्रों में 2531 स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने भी जिले के 5 विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 2584 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2531 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.