अंता| कस्बे में गुरुवार को भारतीय नववर्ष समारोह समिति की बैठक समिति अध्यक्ष हेमंत मीणा के नेतृत्व में हुई। जिसमें भारतीय नववर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति अध्यक्ष हेमंत मीणा ने बताया कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर 19 मार्च को दोपहर 3 बजे से नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जो चमन रिसोर्ट से शुरू होकर प्रमुख रास्तों से होते हुए वापस सीसवाली चौराहे पहुंचेगा। यहां महाआरती और आतिशबाजी के साथ समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को रात साढ़े 8 बजे सीसवाली चौराहे पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से भारतीय नववर्ष को लेकर कस्बे में विशेष सजावट की जाएगी। मंदिरों में महाआरती, कार्यक्रम किए जाएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.