रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर ने कहा कि आज पूरी दुनिया मानती है कि शांति के लिए कोई देश प्रय| कर सकता है तो वह भारत है। भारत ने पूरे विश्व में शांति का जो संदेश दिया है, वह सराहनीय है। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2047 तक भा
विश्व का सबसे बड़ा छात्र अभाविप
नायर ने कहा कि जिस तरह सेना में अनुशासन सबसे जरूरी है और सेना आत्मनिर्भर रहती है, वैसे ही अनुशासित व आत्मनिर्भर हमें भी रहना है। अभाविप किसी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित नहीं बल्कि स्वतंत्र और देश के प्रति समर्पित विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इससे पहले अभाविप उत्तर बिहार के 66वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. निधि बहुगुणा, प्रांत अध्यक्ष डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, स्वागत समिति अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, स्वागत समिति मंत्री मृगेंद्र देव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध सर्जन व स्वागताध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता ने की। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्यकर्ता व स्वागत समिति के सचिव मृगेन्द्र देव ने किया। प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने मंच संचालन किया।
हम राष्ट्र के पुनर्निर्माण की बात करते हैं : डॉ. निधि
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निधि बहुगुना ने कहा कि आज अभाविप 55 लाख से अधिक सदस्यता के साथ विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। हम राष्ट्र का नवनिर्माण नहीं, राष्ट्र के पुनर्निर्माण की बात करते हैं। आज गुरु शिष्य परम्परा को स्थापित करने के लिए अभाविप परिसर चलो अभियान चला रही है। शुल्क वृद्धि के विरोध व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभाविप छात्रों के लिए आवाज बुलंद करती है। महिला सुरक्षा को लेकर अभाविप इतना सजग है कि बंगाल में जब बलात्कार जैसी घटना होती है तो अभाविप सिर्फ मोमबत्ती लेकर ही नहीं निकलता, बल्कि मिशन साहसी जैसे अभियान से छात्राओं को आत्मरक्षार्थ गुर भी सिखाती है।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य। (दाएं) कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अन्य लोग।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.