21 दिसंबर 2025 को होगा साल का सबसे छोटा दिन, जानें कितनी देर तक रहेगी रात? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
21 December 2025 Shortest Day & Longest Night: ज्योतिष दृष्टि से 21 दिसंबर 2025 का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन रात बड़ी और दिन छोटा होगा. आम दिनों के मुकाबले ये दिन करीब 8 घंटे छोटा होगा. चलिए जानते हैं 21 दिसंबर 2025 का दिन क्यों छोटा होगा और इस दिन कितने समय तक रात रहेगी. साथ ही आपको दिन और रात के सही समय के बारे में पता चलेगा.
21 जून 2025 से ग्रहों के राजा 'सूर्य' दक्षिण दिशा की ओर चल रहे हैं, जो 6 महीने यानी 21 दिसंबर 2025 तक इसी अवधि में रहेंगे. ऐसे में 21 दिसंबर 2025 को साल का सबसे छोटा दिन होगा. 21 दिसंबर 2025 को दिन 10 घंटे 19 मिनट का होगा, जबकि रात 13 घंटे 41 मिनट की होने वाली है. ऐसे में दिन और रात के बीच कुल 3 घंटे 22 मिनट का डिफरेंस यानी अंतर होगा.
ज्योतिष शास्त्र में 21 दिसंबर 2025 को होने वाली घटना को शीतकालीन संक्रांति, शीत अयनकाल, शीतकालीन अयनान्त और उष्णकटिबंधीय उत्तरायण के नामों से जाना जाता है. इस दिन चांद यानी चंद्रमा की रोशनी धरती पर आम दिनों के मुकाबले अधिक समय तक पड़ती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर सूर्योदय होगा, जबकि सूर्यास्त शाम में 05:29 मिनट पर होने वाला है. वहीं, रविवार को चन्द्रोदय सुबह 08:17 मिनट पर होगा. इसके अलावा 21 दिसंबर को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर चन्द्रास्त होगा.
21 दिसंबर 2025 के दिन का ज्योतिष महत्व: 21 दिसंबर 2025, वार रविवार को शुक्र ग्रह और शनि ग्रह एक-दूसरे से 90° पर स्थित होंगे, जिस कारण केंद्र दृष्टि योग बनेगा. बता दें कि 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे के आसपास केंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है.
21 दिसंबर 2025 के दिन का धार्मिक महत्व: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 दिसंबर 2025, वार रविवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पौष अमावस्या के बाद पहली बार चांद दिखाई देगा, जिसे दूज का चांद भी कह सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र दर्शन के दिन जो लोग सच्चे मन से चंद्रमा की पूजा करते हैं, उन्हें चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है.
(All Photo Credit- AI Gemini & AI Meta) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News