—विज्ञापन—
Salman Khan Movie Re Released: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जिनकी स्टोरी सच्ची घटनाओं से ली गई है. ऑडियंस को भी इन फिल्मों की कहानी काफी पसंद आई और इन फिल्मों की काफी तारीफ भी हुई. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें लीड रोल में सलमान खान हैं. 23 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में एक रियल लव स्टोरी देखने को मिली है. फिल्म को ऑडियंस ने इतना पसंद किया था कि इसकी कहानी हर किसी के दिल को छू गई थी. अब एक बार फिर ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी ऑडियंस में हिट हैं.
सलमान खान की जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि ‘तेरे नाम’ ही है. 27 फरवरी को दोबारा से फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. ‘राधे भैया’ बनकर फिल्म में सलमान खान ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. सलमान खान के साथ ‘तेरे नाम’ में भूमिका चावला भी लीड रोल में नजर आईं. भूमिका चावला और सलमान खान की केमिस्ट्री पर ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता? जिनके साथ फिल्मी रही एक्टर की लव स्टोरी
फिल्म की कहानी इतनी दिल छू जाने वाली थी कि क्लाइमैक्स में हर किसी के आंसू निकल पड़े थे. वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म के लेखक बाला ने इस फिल्म की कहानी अपने एक दोस्त की लव लाइफ से इंस्पायर होकर लिखी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जाता है कि लेखक बाला का एक दोस्त को एक लड़की से गहरा प्यार हो गया था, लेकिन जब उनका प्यार मुक्कमल नहीं हो पाया तो वो मानसिक रूप से टूट गया था. हालात ये हो गए थे कि उसे मेंटल असायलम भेजना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: विवादों के बीच रिलीज हुई The Kerala Story 2, पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई; ‘ओ रोमियो’ का भी जान लें हाल
वहीं फिल्म में भी सलमान खान ने ‘राधे भैया’ नाम के एक शख्स का किरदार निभाया है जो एक निर्जरा नाम की लड़की से प्यार हो जाता है. ये लव स्टोरी पूरी नहीं हो पाती, जिसके बाद राधे भी मानसिक रूप से टूट जाता है और बाद में उसे भी मेंटल असायलम भेज दिया जाता है. इस फिल्म को देख थिएटर में भी ऑडियंस के आंसू छलकने लगे थे. वहीं सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in