26/11 हमले का 'धुरंधर' में लिया बदला, 17 साल से ट्रॉमा में थे अर्जुन रामपाल, नहीं मना पाए थे जन्मदिन का जश्न – AajTak

Feedback
धुरंधर फिल्म फ्रेंचायजी में मेजर इकबाल का किरदार निभाकर अर्जुन रामपाल वाहवाही लूट रहे हैं. एक्टर ने इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी से खास बातचीत में 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया. अर्जुन ने बताया कि उनका जन्मदिन भी 26 नवंबर को ही होता है. वो उस घातक हमले का शिकार हो सकते थे, लेकिन एक दोस्त की देरी ने उन्हें बचा लिया. हालांकि 17 साल बाद अर्जुन को उसका बदला लेने का मौका मिला.
अर्जुन ने याद किया वो जन्मदिन
अर्जुन को रविवार को मुंबई में हुए हेलो! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. अपने स्पीच के दौरान उन्होंने 2008 के मुंबई हमलों का डरावना अनुभव याद किया और बताया कि उस ट्रॉमा ने उन्हें आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के 26/11 वाले अहम सीन को निभाने में मदद की. अर्जुन ने अपने दोस्त का शुक्रिया अदा करते हुए उस वक्त को याद किया. उन्होंने अपनी फीलिंग्स बयां की और बताया कि वो कितना भयानक वक्त था. धुरंधर फिल्म में उसी सीन को निभाना एक्टर के लिए बदला लेने जैसा था. 
अर्जुन ने कहा- 2011 में मैं इसी होटल में था. मैं अपने दोस्तों को पिकअप करने आ रहा था. हम ताज की ओर ही जा रहे थे. क्योंकि हम सभी मेरा जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे थे. मेरा जन्मदिन भी 26 नवंबर को ही आता है. एक दोस्त हमारा तैयार हो रहा था, तब तक हम बार में ड्रिंक्स पीने चले गए. भगवान उसे सलामत रखे. तभी एक बम ब्लास्ट हुआ. मैंने वो आवाज सुनी थी, पूरा कांच हिलने लग गया था. हम सोच में पड़ गए कि ये हुआ क्या है.  
‘फिर कुछ 10 मिनट बीते होंगे, पता चला कि कोई गैंगवॉर शुरू हो गई है. हमारे फोन बजने लगे, कहा गया कि कोलाबा मत जाना वहां हमले शुरू हो गए हैं. फिर से 20-30 मिनट के अंदर हमें वहां से निकाला गया. मदद करने वाले होटल मालिक आदर्श जाटिया का नाम लेते हुए अर्जुन ने बताया कि उन्होंने हमें मीठा खिलाया और कहा कि तुम यहां आज रात रुक सकते हो. लेकिन हम किसी को बाहर नहीं जाने दे सकते. बाहर सेफ नहीं है.’ 
कैसे अर्जुन ने लिया बदला?
अर्जुन ने उस पल को याद करते हुए कहा कि- मैंने अपने जन्मदिन पर 26/11 के उस भयानक मंजर को देखा है. अगली सुबह जब हम घर वापस आ रहे थे, तो ड्राइव करते हुए मैं तीन बार रुका, लगा कि मैं बीमार पड़ जाऊंगा. तो जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का सीन सुनाया तो मैं समझ गया कि मुझे उससे बदला लेने का मौका मिलेगा. मैंने धुरंधर में बस यही किया है. आखिर में मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि- भारत माता की जय!
धुरंधर फिल्म रिलीज के महज 4 दिनों में ही 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म से अर्जुन और रणवीर सिंह का फाइट-ब्लास्ट सीन खूब वायरल हो रहा है. हर कोई इनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. फिल्म में अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह के साथ-साथ राकेश बेदी, संजय दत्त, सारा अर्जुन और कई बड़े कलाकार शामिल हैं. फिल्म 19 मार्च को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News