26 November Aquarius Rashifal: कुंभ राशि वालों को कारोबार में आ सकती हैं दिक्कतें, बढ़ जाएगा खर्चा – TV9 Bharatvarsh

26 November Ka Kumbh Rashifal: आज भूमि संबंधी कार्य में संलग्न लोगों को कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. स्थान परिवर्तन से संबंधित समाचार मिलेगा. बेरोजगारों को रोजगार न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. राजनीति में शत्रु अथवा विरोधी को षड्यंत्र रच कर आपको पद से हटवा सकते हैं. व्यापार में अपनी सूझ बूझ के लगन से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे. फोर्स से जुड़े लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी. परीक्षा प्रतियोगिता में तैयारी में लगे विद्यार्थियों को विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. शासन सत्ता में अपेक्षित सहयोग न मिलने के योग हैं.
आज आपकी जमा पूंजी व्यर्थ कार्यों पर अत्यधिक व्यय होगी. व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. संतान की फिजूल खर्ची तनाव देगी. घर अथवा व्यवसायिक स्थल पर साथ सजा पर अत्यधिक धन खर्च होगा. किसी योजना में अपेक्षित धन न मिलने से मन खिन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में अधिक खर्च करने से पहले सोच विचार अवश्य करें.
आज संतान पक्ष से कोई तनावपूर्ण समाचार मिलने से भरी दुख होगा. किसी अनहोनी के आशंका बनी रहेगी. प्रेम संबंध में अत्यधिक संदेह करने से संबंधों में दूरियां बढ़ेंगी. अतः व्यर्थ शक एवं संदेह करने से बचें. वैवाहिक जीवन में पति पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा. किसी परिजन का शुभ संदेश मिलने के योग हैं.
स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव और चिंता बनी रहेगी. पेट संबंधी रोग की शल्य चिकित्सा पर अत्यंत धन व्यय होगा. रक्त विकार, चर्म रोग से ग्रसित लोगों को उच्च रक्त उचित उपचार न मिलने से अत्यधिक कष्ट उठाना पड़ सकता है. नाक से रक्त स्राव होने की संभावना है. नियमित व्यायाम करते रहें.
एक 10 मुखी रुद्राक्ष सिद्ध कर गले में धारण करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News