4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में शशि थरूर के काफिले को रोककर उनके गनमैन से मारपीट – News24 Hindi

—विज्ञापन—

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के नजदीक शनिवार देर रात ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी है. वाहन में करीब 15 पर्यटक सवार थे जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंप पर दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पानी भरा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

watch असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के जोरहाट में रोड शो किया। pic.twitter.com/xmJPVrlDcG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2026

MP के अनूपपुर में 4 मंजिला होटल की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबने की वजह से 1 की मौत हो गई. अभी 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है






राहुल गांधी ने कहा कि LDF खुद को लेफ्ट कहता है। लेकिन आज लेफ्ट फ्रंट में कुछ भी लेफ्ट नहीं है और इस चुनाव के बाद लेफ्ट फ्रंट में कुछ भी नहीं बचेगा। CM पिनाराई विजयन उन्हीं लोगों के साथ पार्टनरशिप में हैं, जो पूरे भारत में नफरत फैला रहे हैं और एक छिपा हुआ हाथ उनकी सरकार चला रहा है। उन्होंने अपने ही कैडर, अपनी पार्टी और केरल के लोगों को धोखा दिया है।

दादरा नगर हवेली में गोदाम में नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ है। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल में आज सुबह चुनाव प्रचार के दौरान बेहरामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी पर हमला हुआ है। अधीर ने आरोप लगाया है कि टीएमसी ने बाहर से किराए के गुंडे बुलाकर हमला कराया है। गुंडों के पास हथियार भी थे। अधीर ने हमला होने की आशंका पहले ही जता दी थी, लेकिन पुलिस ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने TMC नेता और देउली ग्राम पंचायत के प्रधान हाफिजुल मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मोल्ला के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के जिबंतला में अपने विरोधियों को सरेआम धमकी देने का आरोप लगा है।

ईरान और इजरायल युद्ध के मद्देनजर भारत के राजस्थान में जयपुर जिले में सीएनजी 2.50 रुपये महंगी हुई। पहले रेट 91.41 पैसे प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 93.41 पैसे हो गया। मार्च से लेकर अब तक लगातार सीएनजी के दामों में उतार चढ़ाव हो रहा है। नई दिल्ली जयपुर जोधपुर और अलवर में लागू होगी। अकेले जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन करीब 2 लाख किलो सीएनजी की सप्लाई कर रही है।

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने वाले क्षेत्रों में 4660 सहायक (ऑक्ज़िलियरी) मतदान केंद्र बनाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की भी स्वीकृति दी गई है। इन बदलावों के बाद पश्चिम बंगाल में कुल मतदान केंद्रों (सहायक केंद्रों सहित) की संख्या अब 85,379 हो गई है।

ईरान ने अमेरिका के लिए फिर से कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। Khatam Al-Anabiya की ओर से कहा गया है कि अगर अमेरिका ने उसके बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी और यहूदी संपत्तियों को तबाह कर देगा। इसके अलावा खाड़ी देशों से अमेरिकी सैनिकों की तुरंत वापसी की मांग की गई है।

हरियाणा में बारिश होने और ओले गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। झज्जर जिले के मदाना कलां गांव में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल पूरी तरह से बिछ गई है। किसनों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कै कि पूरे गांव में हालात बेहद खराब हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, इसलिए सरकार से मदद की दरकार है।
Today Breaking News in Hindi: आज 4 अप्रैल दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम के तिरुवल्ला में चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे और वहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
इधर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन असम में श्रीभूमि में रैली को संबोधित करेंगे। उधर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
Topics:
—विज्ञापन—

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News