5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान होगा आज, ECI ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, आचार संहिता भी होगी लागू – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Election Dates Announcement: देश में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें का ऐलान आज होगा। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी करेगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संबोधित कर सकते हैं। वहीं तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, पांचों राज्यों में मतदान प्रक्रिया कम चरणों में पूरी करने की योजना चुनाव आयोग की है, यानी विधानसभा चुनाव 2021 की तुलना में इस बार मतदान के चरणों की संख्या कम रह सकती है। पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार चरण कम होंगे। वहीं इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी। खासकर पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और हिंसा रहित चुनाव और मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
Election Commission of India will hold a Press Conference today at 4 pm; likely to announce the schedule of elections in poll-bound states. https://t.co/dxSRYgXEt9 pic.twitter.com/0qp4srzYtX
बता दें कि पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है। इसलिए वर्तमान चुनाव प्रक्रिया अप्रैल और मई में संपन्न होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 15 जून तक सभी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई और पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा।
बता दें कि कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 126 में से 65 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए 15 सीटों छोड़ी हैं। कांग्रेस ने गत 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। 14 मार्च शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों सूची जारी की। साथ ही बताया कि असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगे। असम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा बर्चला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News