सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी दर्दनाक रहा. इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 320 अंक से ज्यादा टूट गए थे. हालांकि कारोबार बंद होने पर शेयर बाजार में थोड़ी रिकवरी रही, फिर भी सेंसेक्स 961 अंक या 1.17 फीसदी टूटकर 81287 लेवल पर बंद हुआ और निफ्टी 317 अंक या 1.25 फीसदी गिरकर 25178 पर आ गया.
बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. सबसे ज्यादा गिरावट सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और इंडिगो के शेयरों में रही. एफएमसीजी के साथ ही कुछ आईटी शेयरों में भी दबाव दिखाई दिया. बैंकिंग स्टॉक भी दबाव में कारोबार करते हुए दिखाई दिए.
क्यों आई ये बड़ी गिरावट?
5 लाख करोड़ स्वाहा
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण बीएसई कैपिटलाइजेशन 468.49 लाख करोड़ से घटकर 463.51 लाख करोड़ हो चुका है. इस हिसाब से देखा जाए तो निवेशकों की वैल्यूवेशन में 5 लाख करोड़ रुपये की कटौती हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू