—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 5 अप्रैल दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करके पश्चिम बंगाल में BJP के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केरल के कोझिकोड में रोड शो करेंगे और 2 जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पुडुचेरी के तिरुनल्लार में रोड शो और मानवेली में जनसभा करेंगे। जेपी नड्डा केरल और असम में जनसभा करेंगे। IPL में आज RCB का CSK से और लखनऊ सुपर जायंट्स का सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मछली पकड़ने गए जीजा-साले की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। घटना वडगांव कोल्हाटी स्थित पाझर तालाब की है।
शुक्रवार (3 अप्रैल) दोपहर करीब 3 बजे सिद्धार्थ शिवाजी दिवेकर (35) और उनके साले विनोद जाधव (25) बाइक से मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की गई।
शनिवार सुबह जब परिजन तालाब के पास पहुंचे, तो वहां बाइक, कपड़े, मोबाइल और चप्पलें पड़ी मिलीं। यह नज़ारा देखते ही अनहोनी की आशंका गहरा गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पदमपुरा दमकल विभाग और एमआईडीसी वालोज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने सिद्धार्थ दिवेकर का शव तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी घाटी अस्पताल भेज दिया गया है।
ईरान के रिग पहाड़ियों में स्थित मिलास पहाड़ी पर अमेरिकी सेना के स्पेशल फोर्सेस और IRGC की ग्राउंड फोर्सेस के बीच बड़े पैमाने पर झड़पें चल रही हैं। सैन्य ट्रैकर्स के अनुसार, यह टकराव अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के क्रैश साइट के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अमेरिकी एयर फोर्स (USAF) के कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू (CSAR) दलों ने विमान के दूसरे क्रू मेंबर को लोकेट कर लिया है और उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बचाव अभियान पर IRGC के सैनिकों, Basij मिलिशिया और स्थानीय खानाबदोश लड़ाकों द्वारा छोटे हथियारों और भारी हथियारों से गोलीबारी की जा रही है। मौके पर USAF के A-10C थंडरबोल्ट II और F-35A लाइटनिंग II जेट मौजूद हैं, जो हवाई समर्थन प्रदान कर रहे हैं। F-35A स्टील्थ क्षमताओं का उपयोग कर सटीक हवाई हमले कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे। सबसे पहले वे आज कूचबिहार के रास मेला मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in