महाराष्ट्र के नागपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दोसर भवन स्क्वायर मेट्रो स्टेशन के पीछे स्थित एक घर के अंदर डेटोनेटर और जिलेटिन स्टिक मिला. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री देखकर पुलिस भी दंग रह गई. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है.
Trending Photos
Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है. घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है. फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि दोसर भवन स्क्वायर मेट्रो स्टेशन के पीछे स्थित एक घर के अंदर डेटोनेटर और जिलेटिन स्टिक मिला.
दरअसल, यह विस्फोटक सामग्री एक बेहद घनी आबादी वाले और संवेदनशील इलाके में मिली है. पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर शामिल हैं. बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड, एक फोरेंसिक टीम और PESO (पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है. पूरे इलाके को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है.
एक महीने से घर के भीतर था डेटोनेटर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस बैग में जिलेटिन और डेटोनेटर रखे थे, वह कथित तौर पर एक महीने से भी ज़्यादा समय से घर के अंदर पड़ा हुआ था. पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि ये जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर आखिर इस जगह तक कैसे पहुंचे. इस बीच पोद्दारेश्वर राम मंदिर और मोमिनपुरा इलाका उस जगह से बहुत कम दूरी पर स्थित हैं, जहां ये चीज़ें मिली हैं. बता दें कि दोसर भवन स्क्वायर मेट्रो स्टेशन से आरएसएस मुख्यालय की दूरी 4 से 5 किमी ही है, ऐसे में इस विस्फोटक का मिलना बड़े सवाल भी खड़े कर रहा है.
(यह भी पढ़ें: क्यों नहीं होती हिमंता की जांच…? खरगे ने असम सीएम पर खड़े किए सवाल, भाजपा ने किया पलटवार)
इसी इलाके से गुजरी थी धार्मिक शोभायात्रा
गौरतलब है कि रामनवमी के दौरान इस इलाके के बिल्कुल पास से एक धार्मिक शोभायात्रा गुज़री थी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था. हमारे संवाददाता, अमर काणे ने पुलिस उपायुक्त राहुल मदाने से इस घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की है.
मामले की जांच जारी
नागपुर के सह पुलिस आयुक्त ने इस बताया कि इस विस्फोटक सामग्री के प्राप्त होने के बाद सभी एंगल से जांच की जा रही है. उनका कहना है कि यह विस्फोटक किसने रखा, इसके पीछे की मंशा क्या है और इसका इस्तेमाल कहां होना था इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की जा रही है. संदिग्धों की तलाश की जा रही है. (रिपोर्ट- ज़ी मीडिया)
(यह भी पढ़ें: पाताल से निकाल लाएंगे…विदेश मंत्री तुम्हारा दामाद है क्या? असम के सीएम सरमा गुस्से में हो गए आगबबूला)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.