टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। टाटा एलेक्सी के शेयर पिछले 6 महीने में 24 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 17 पर्सेंट टूट गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयर गुरुवार 12 मार्च को भी गिरावट के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4327.50 रुपये पर बंद हुए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयरों में अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 59 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। टाटा एलेक्सी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।
59% से ज्यादा लुढ़क गए हैं टाटा एलेक्सी के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 59 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयर 17 अगस्त 2022 को 10,760.40 रुपये के लेवल पर थे। कंपनी के शेयर 12 मार्च 2026 को 4327.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में टाटा एलेक्सी के शेयरों में 18 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो साल में टाटा एलेक्सी के शेयर 43 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। पिछले 3 साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। टाटा एलेक्सी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6733.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 4222.20 रुपये है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2017 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। टाटा एलेक्सी का मार्केट कैप गुरुवार 12 मार्च 2026 को घटकर 26,958.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.90 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 56.10 पर्सेंट है।
10 साल में 343% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर पिछले 10 साल में 343 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। वहीं, पिछले पांच साल में कंपनी के शेयरों में 59 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाटा एलेक्सी को 108.89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 45 पर्सेंट घटा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा एलेक्सी को 199.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play