Netweb Technologies India Ltd Share Price: एक तरफ शेयर बाजारों के लिए सितंबर का महीना का काफी उतार और चढ़ाव के साथ बीता है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियों ने इस महीने में शानदार रिटर्न दिया है। इन्हीं कंपनियों में से एक नेटवेब टेक्नोलॉजीज़ इंडिया लिमिटेड है। सितंबर के महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 65 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, अगस्त 2025 के अंत में नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड के शेयरों का भाव 2207.40 रुपये था। जोकि 30 सितंबर को 3750 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड के शेयर बीएसई में 3610 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में यह स्टॉक 3750 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। यह कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई है।
नेटवेब टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 3 महीने में 97 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 141 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बता दें, एक साल में नेटवेब टेक्नोलॉजीज़ के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 1278.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 20667.61 करोड़ रुपये का है।
2 साल में नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 2 साल में 340 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, इस कंपनी ने निवेशकों को 2 बार डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2024 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2025 में हर एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play