Feedback
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (10 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने 8 चौके और सात छक्के की मदद से 26 बॉल पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे. इस दौरान वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी. वैभव को क्रुणाल पंड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चौके के साथ खाता खोला. उस पहले ओवर में वैभव ने कुल तीन चौके लगाए. इसके बाद वैभव ने अभिनंदन शर्मा की जमकर खबर ली और उनके ओवर में 2 चौके के अलावा एक छक्का लगाया. पारी के चौथे ओवर में वैभव ने अनुभव तेज गेंदबाज जोश हेजलुवड की आखिरी चार गेंदों पर 4,4,4,6 रन बनाए.
1️⃣5️⃣ years of age. 1️⃣5️⃣ deliveries for a half-century 🤯
🎥 Vaibhav Sooryavanshi taking on the best in the business with ease 🤌
What a special talent 💎
Updates ▶️ https://t.co/X76bJjmq1j#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/6TCpgCMnjy
फिर अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. वैभव इसके बाद भी तूफानी बैटिंग करते रहे. ऐसा लग रहा था कि वैभव इस मुकाबले में शतक भी लगा सकते हैं, लेकिन क्रुणाल पंड्या की गेंद पर टाइमिंग सही नहीं रही और विराट कोहली ने उनका कैच लपक लिया.
देखा जाए तो वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा सीजन में दूसरी बार 15 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की है. इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इसी मैदान पर ऐसा कारनामा किया था. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में तीसरी बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे हैं.
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (भारतीय बैटर)
13 गेंदें- यशस्वी जयसवाल (राजस्थान रॉयल्स) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
14 गेंदें- केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मोहाली, 2018
15 गेंदें- यूसुफ पठान (KKR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता, 2014
15 गेंदें- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी, 2026
15 गेंदें- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026
आईपीएल में 20 से कम गेंद में फिफ्टी (सर्वाधिक बार)
4- निकोलस पूरन
4- अभिषेक शर्मा
3- जेक फ्रेजर-मैकगर्क
3- ट्रेविस हेड
3- वैभव सूर्यवंशी
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू