अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में पिछले कुछ दिन से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 89.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर पिछले सालों में अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 99 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। इस लेवल के बाद से कंपनी के शेयरों में अच्छी रिकवरी आई थी, लेकिन इधर हाल के कुछ महीनों में कंपनी के शेयरों पर फिर दबाव बढ़ा है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप गुरुवार को 3651 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
5 दिन में 32% से ज्यादा की तेजी
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 5 दिन से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 5 दिन में अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर 32 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 2 अप्रैल 2026 को 67.63 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 अप्रैल 2026 को 89.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 1 अप्रैल 2026 को अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 64.25 रुपये पर थे। इस लेवल से कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 425 रुपये है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रमोटर की हिस्सेदारी 19.05 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 80.84 पर्सेंट रही है।
99% से अधिक लुढ़क गए थे रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के शेयर पिछले सालों में 99 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। अनिल अंबानी ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 15 जनवरी 2008 को 2641 रुपये पर थे। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर लुढ़कते हुए 27 मार्च 2020 को 9.20 रुपये पर पहुंच गए थे। इस लेवल तक पहुंचने के बाद रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 4300 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक साल से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर दबाव में हैं और उनमें तेज गिरावट देखने को मिली है।
एक साल में 63% से ज्यादा की गिरावट
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के शेयरों में पिछले एक साल में 63 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली इस कंपनी के शेयर 9 अप्रैल 2025 को 243.80 रुपये पर थे। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 9 अप्रैल 2026 को 89.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 61 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 43 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। पिछले तीन महीने में रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में करीब 40 पर्सेंट की गिरावट आई है।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play