Stock Market: आज फिर खुलते ही धड़ाम गिरा शेयर बाजार, देखें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Stock Market BSE Sensex NSE Nifty LIVE Update: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 11 नवंबर को फिर से जबरदस्त गिरावट आई है। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,150 के लेवल पर कारोबार करता दिखा लेकिन अभी (9:40) मार्केट फिर से रिकवर होती दिख रही है। अभी सेंसेक्स में 3 पॉइंट की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी में भी मार्केट ओपनिंग के टाइम करीब 100 अंक की गिरावट देखने को मिली लेकिन अभी ये 24,140 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
बता दें कि आज सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी दिख रही है। बैंकिंग और FMCG शेयर्स में तो जबरदस्त गिरावट आई है। जबकि ऑटो और IT शेयर्स में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस हफ्ते मार्केट में उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है क्योंकि सितंबर तिमाही के नतीजे, वैश्विक रुझानों और Foreign Investors का रुख इस पर बड़ा असर डालेगा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का कहना है कि ”इंडियन मार्केट में कमजोरी की मुख्य वजह FIIs की लगातार बिकवाली है, जो इस महीने भी देखने को मिल सकती है.”
ये भी पढ़ें: Chhath मनाकर लौटने वालों को फटाफट मिलेगा टिकट! 8 नवंबर से चलेंगी ये ट्रेनें
बता दें कि गुरु नानक जयंती के अवसर पर इस हफ्ते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा।
पिछले हफ्ते शुक्रवार यानी 8 नवंबर को शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के बाद 79,486 के लेवल पर क्लोज हुआ था। निफ्टी में भी 51 अंक की मामूली गिरावट देखी गई थी और ये 24,148 के लेवल पर क्लोज हुआ था।

Edited By
Sameer Saini
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News