भास्कर संवाददाता | जैथारी
प्रतापगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को भारत विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने 14 अगस्त 1947 को हुए विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कहा गया कि स्वतंत्रता के साथ ही अखंड भारत का बंटवारा हुआ और कई देश जो कभी भारत का हिस्सा थे, समय के साथ अलग हो गए।
वक्ताओं ने इस ऐतिहासिक घटना से सीख लेने और भविष्य में देश को खंडित न होने देने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता शैलेश खरे, सिलवानी खंड कार्यवाह प्रदीप रघुवंशी, अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव सहित आचार्य, दीदी और भैया-बहन उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.