आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 13 दिसंबर 2024 LIVE: लोकसभा में संविधान पर चर्चा, राजनाथ सिंह बोले- किसी पार्टी की देन नहीं संविधान – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: संसद के शीतकालीन सत्र में अभी तक सरकार और विपक्ष के बीच हंगामा देखने को मिला है लेकिन आज और कल संविधान को लेकर लोकसभा में चर्चा हो रही है। ऐसे में ये दोनों ही दिन संसद और राजनीति के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। NDA की तरफ से संविधान को लेकर होने वाली बहस में 12-15 सांसदों का भाषण संभव है। वहीं कांग्रेस की तरफ से 5-7 सांसद इस बहस में संबोधन के जरिए हिस्सा ले सकते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में संविधान को लेकर चर्चा की शुरुआत में कहा कि हमारा संविधान किसी भी पार्टी की देन नहीं है। रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कहा कि अब देश में राजा-रानी का शासन नहीं था और न तो ब्रिटिश तंत्र था, बल्कि लोकतंत्र था। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सभी पहलुओं को छूते हुए राष्ट्रनिर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है. संविधान ने प्रजा को नागरिक बनाया। लोगों को सरकार चुनने का हक दिया।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ 2025 का औपचारिक शुभारंभ करने के लिए 13 दिसंबर को जाए। पीएम मोदी लगभग चार घंटे संगम नगरी में रहेंगे। वह दोपहर में 11.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर शाम को 3.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान वे 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Parliament LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। मैं संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस सदन और देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
Parliament LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की। यह बहस संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गई।
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि हमने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव पर महाभियोग चलाने के लिए राज्यसभा महासचिव को नोटिस दिया है। उन्होंने 9 दिसंबर को उच्च न्यायालय परिसर में भड़काऊ भाषण दिया था। हमारा मानना ​​है कि न्यायाधीश को उस पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें हटाया जाना चाहिए। हमने न्यायाधीश को हटाने के लिए प्रस्ताव पेश किया है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा का मुद्दा है। हम प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं से संविधान की रक्षा में हमारा साथ देने का आग्रह करते हैं। सुप्रीम कोर्ट को भी न्यायाधीश को हटाने का आदेश देना चाहिए और प्रस्ताव पर निर्णय होने तक उन्हें कोई काम नहीं सौंपा जाना चाहिए। 55 सांसदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

संविधान दिवस पर आज संसद में चर्चा होनी है। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया और कहा कि देश में कई असंवैधानिक चीजें चल रही हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने अप्रैल 2023 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने की शिकायत पर संज्ञान लिया है।

Parliament LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा एलओपी राहुल गांधी, केंद्रीय एचएम अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
अतुल सुभाष सुसाइड केस की जांच में आज बेंगलुरु पुलिस निकिता सिंघानियां के जौनपुर स्थित के दोनों घरों पर जाकर दबिश देगी। निकिता सिंघानियां के जौनपुर में ही छिपे होने की खबर है। निकिता, उसकी मां निशा और भाई अनुराग सिंघानियां, चाचा सुशील सिंघानियां जौनपुर में ही किसी के घर में छिपे हैं।

झांसी में NIA की टीम पर हमले को लेकर एक्शन हुआ है और 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। NIA की टीम मुफ्ती खालिद को हिरासत में लेने पहुंची थी लेकिन भीड़ एनआईए की टीम से आरोपी को छुड़ाकर ले गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा की है। इस बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक ‘ऐतिहासिक पहल’ के रूप में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) के कार्यान्वयन पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से इस चर्चा के बारे में सूचना दी गई।
Parliament LIVE: संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक काफी हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष ने जहां गौतम अडानी का मुद्दा उठाया तो दूसरी ओर बीजेपी ने जॉर्ज सोरोस को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया।
ऐसे में आज संविधान पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे हमले कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि एनडीए आपातकाल और मुस्लिमों को आरक्षण के मसले पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रहा है।
दिल्ली में आज सुबह-सुबह निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूलों को ई मेल के जरिए धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक ये स्कूल कैम्ब्रिज स्कूल सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News