LIVE: प्राइम वीडियो ने किया नई सीरीज ‘राख’ ने का ऐलान, जारी हुआ अली फजल का फर्स्ट लुक पोस्टर – Jansatta

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो ने एक और दिलचस्प सीरीज़ की घोषणा कर दी है, जिसका नाम है ‘राख’। ये एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच की मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को दिखाया जाएगा। इसकी स्टार कास्ट पावर-पैक्ड है। सीरीज में अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। ऐसे में इससे अली फजल का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है।
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी उनकी याद से उबर नहीं पा रहे। शेफाली का चले जाना पराग के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। 27 जून को एक्ट्रेस का निधन हो गया था। इसके बाद ऐसा कोई पल नहीं रहा जब पराग त्यागी ने वाइफ को याद नहीं किया। वो सोशल मीडिया के जरिए उन पर प्यार लुटाते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने छाती पर पत्नी का टैटू बनवाया है। उन्होंने अपनी एनीवर्सरी पर पत्नी का टैटू बनवाया है।
लोकप्रिय मराठी फिल्म अभिनेत्री ज्योति चांदेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनका निधन लंबी बीमारी के चलते हुआ है। उनकी बेटी तेजस्विनी पंडित ने उनकी निधन की जानकारी इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। ज्योति ने रंगमंच के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी एक गहरी विरासत छोड़ी है। उन्हें हमेशा यूं ही याद किया जाएगा।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इस साल न्यूयॉर्क में आयोजित 43वें इंडिया डे परेड में में शामिल हुए। उन्होंने इसमें ग्रैंड मार्शल के रूप में शिरकत की। मैडिसन एवेन्यू पर निकली इस भव्य परेड में दोनों सितारे पारंपरिक परिधानों में नजर आए और हाथों में हाथ डालकर लोगों का गर्मजोशी से अभिवादन किया। तिरंगे की शान, देशभक्ति का जोश और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी यह परेड सिर्फ एक आयोजन नहीं थी, बल्कि भारत की एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन भी थी। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इस जश्न को और भी यादगार बना दिया। न्यूयॉर्क के इंडिया डे परेड में विजय-रश्मिका शोस्टॉपर बने।

प्राइम वीडियो ने एक और दिलचस्प सीरीज़ की घोषणा कर दी है, जिसका नाम है ‘राख’। ये एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच की मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को दिखाया जाएगा। इसकी स्टार कास्ट पावर-पैक्ड है। सीरीज में अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। ऐसे में इससे अली फजल का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है।

सैकनिल्क के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने पहले दिन 52 करोड़ (हिंदी-29 करोड़, तमिल-0.25 लाख, तेलुगु-22.5 करोड़), दूसरे दिन 57.35 करोड़ (हिंदी-44.5करोड़, तमिल 0.35 लाख, तेलुगु-12.5 करोड़), तीसरे दिन 33.25 करोड़ (हिंदी 26 करोड़, तेलुगु 6.95 करोड़, तमिल 0.3 लाख) की कमाई की। अब चौथे दिन यानी कि रविवार को फिल्म ने 31 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 173.60 करोड़ तक पहुंच गई है। ऐसे में देखना होगा कि मंडे टेस्ट में ‘वॉर 2’ पास होती हैं या फिर वीकडेज में धराशायी।
सैकनिल्क के अनुसार, रजनीकांत की ‘कुली’ ने पहले वीकेंड पर कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म ‘जेलर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां रजनीकांत की ‘जेलर’ ने पहले हफ्ते में 176.7 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं, ‘कुली’ 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म सोमवार की कमाई के बाद 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। ऐसे में 400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बजट के 50 प्रतिशत जितनी कमाई करने में सफल हो गई है।

‘कुली’ के चार दिनों के कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो इसने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था। फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया, जो कि ‘जेलर’ से ज्यादा था। ‘जेलर’ का पहले दिन का कलेक्शन 56.6 करोड़ रुपये था। ‘कुली’ ने पहले दिन तमिल में 44.5 करोड़, हिंदी में 4.5 करोड़, तेलुगु में 15.5 करोड़ और कन्नड़ 0.5 लाख का बिजनेस किया। वहीं, दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार 54.75 करोड़ की कमाई की, जिसमें तमिल में 34.45 करोड़, हिंदी में 6.3 करोड़, तेलुगु में 13.5 करोड़ और कन्नड़ में 0.5 लाख का बिजनेस किया है। तीसरे दिन की 39.5 करोड़ का बिजनेस किया और चौथे दिन फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद इस फिल्म की कुल कमाई 194.25 करोड़ तक पहुंच गई है।
लोकप्रिय मराठी फिल्म अभिनेत्री ज्योति चांदेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनका निधन लंबी बीमारी के चलते हुआ है। उनकी बेटी तेजस्विनी पंडित ने उनकी निधन की जानकारी इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। ज्योति ने रंगमंच के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी एक गहरी विरासत छोड़ी है। उन्हें हमेशा यूं ही याद किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/DNd-qogTc6O/?igsh=MW4xeGNnYmhvdGxicg%3D%3D

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी उनकी याद से उबर नहीं पा रहे। शेफाली का चले जाना पराग के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। 27 जून को एक्ट्रेस का निधन हो गया था। इसके बाद ऐसा कोई पल नहीं रहा जब पराग त्यागी ने वाइफ को याद नहीं किया। वो सोशल मीडिया के जरिए उन पर प्यार लुटाते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने छाती पर पत्नी का टैटू बनवाया है। उन्होंने अपनी एनीवर्सरी पर पत्नी का टैटू बनवाया है।

https://www.instagram.com/p/DNdve0MyS2R/?igsh=MWFvM3JtdTYza3V0aA%3D%3D

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News