'राहुल गांधी को बिहार के 40 जिलों का नाम तक मालूम नहीं होगा', प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना – AajTak

Feedback
प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 55 साल हो चुकी है लेकिन चुनाव के अलावा उन्होंने बिहार में कभी एक रात भी नहीं बिताई. उन्हें बिहार के 40 जिलों का नाम तक मालूम नहीं होगा. कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार में राजद की पिछलग्गू पार्टी बन गई है और ऐसी यात्राओं से राहुल गांधी को कोई फायदा नहीं होने वाला.
कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक लालू प्रसाद यादव को समर्थन देकर बिहार में जंगलराज स्थापित किया. कभी कांग्रेस बिहार की बड़ी ताकत हुआ करती थी लेकिन आज उसका कोई वजूद नहीं बचा है. उन्होंने तंज किया कि सासाराम में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दो घंटे पहले पहुंच गए थे लेकिन कार्यक्रम तब शुरू हुआ जब लालू यादव और तेजस्वी पहुंचे.
‘नीतीश को हराने के लिए काफी हैं मतदाता सूची के नाम’
आरजेडी पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा कि जो आज वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, वही लोग पहले सबसे ज्यादा बूथ लूटने और वोट लूटने का काम किया करते थे. उन्होंने साफ कहा कि चाहे बीजेपी और नीतीश कुमार जितनी कोशिश कर लें, जो मतदाता सूची में नाम है, उतने ही लोग उन्हें हराने के लिए काफी हैं.
अपने मिशन बिहार को लेकर पीके ने कहा कि आने वाले चुनाव में या तो जन सुराज पार्टी को इतनी सीटें मिलेंगी कि पूरी व्यवस्था बदल जाएगी या फिर 10 सीटें भी नहीं आएंगी. बिहार में या तो जन सुराज की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी या फिर हम 5 साल और मेहनत करेंगे.
‘जाति और समाज को बांटने की राजनीति नहीं करते चिराग’
चिराग पासवान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक तौर पर कोई सॉफ्ट कॉर्नर नहीं है लेकिन चिराग जाति और समाज को बांटने की राजनीति नहीं करते, यह उनकी अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि चिराग बिहार की राजनीति नहीं करते बल्कि बिहार से राजनीति करते हैं, लेकिन अगर वे बिहार की राजनीति करेंगे तो बेहतर होगा. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चिराग पासवान या किसी भी पार्टी के साथ 2025 या 2030 में गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.
‘किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे’
नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब तीन-चार महीने ही मुख्यमंत्री आवास में रह पाएंगे. उनकी शारीरिक स्थिति अब और चलने की नहीं है. किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. उन्होंने दावा किया कि अगर गलती से एनडीए चुनाव जीत भी गया तो भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी, नीतीश कुमार नहीं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News