मुंबई में बारिश ने मचाया उत्पात, मैसूर कॉलोनी में फंसी मोनोरेल, क्रेन से उतारे जा रहे यात्री – Zee News

Mumbai News: मुंबई की मैसूर कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर मोनोरेल फंस गई है, करीब 1 घंटे से यात्री मोनोरेल में फंसे हुए हैं. 
Trending Photos
Mumbai Monorail News: मुंबई में भीषण बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. इसी बीच मुंबई के मैसूर कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर मोनोरेल फंस गई है. करीब एक घंटे से यात्री मोनोरेल में फंसे हुए है. क्रेन की मदद से यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है. 

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक बिजली की समस्या की वजह से मोनोरेल फंस गई है. क्रेन की मदद से यात्रियों को बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है. इसे लेकर BMC के अतिरिक्त नगर आयुक्त अमित सैनी ने कहा, “अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं. बचाव अभियान जारी है. बता दें कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास फंसी मोनोरेल से यात्रियों को बचाने में लगी हुई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जो यात्री बचाए गए हैं उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. 

 


महाराष्ट्र: BMC, अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास फंसी मोनोरेल से यात्रियों को बचाने में लगी हुई हैं। pic.twitter.com/iSUe9TzKTK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
सीएम ने किया ट्वीट
सीएम ने देवेंद्र फडणवीस ने मामले को लेकर ट्वीट करते हुए कहा किसी तकनीकी कारण से चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल फंस गई है. एमएमआरडीए, अग्निशमन विभाग और नगर निगम जैसी सभी एजेंसियां वहां पहुँच गई हैं. सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इसलिए किसी को भी चिंता या घबराहट की आवश्यकता नहीं है. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. मैं सभी से शांत रहने का अनुरोध करता हूं. मैं एमएमआरडीए आयुक्त, नगर आयुक्त, पुलिस और सभी एजेंसियों के संपर्क में हूं. इस घटना के कारणों की भी जांच की जाएगी. 
 


मुंबई: मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन में बिजली आपूर्ति में समस्या आई। यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं। pic.twitter.com/gkwZQqbab9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
 


| मुंबई के मैसूर कॉलोनी में फंसी मोनोरेल@ShobhnaYadava pic.twitter.com/lT3QKdBrDc
— Zee News (@ZeeNews) August 19, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News