Mumbai Rains Live: बारिश से मुंबई का बुरा हाल, लोकल ट्रेन आज भी लेट, मोनो रेल से 700 से ज्यादा लोगों को निकाला – ABP News

भारी बारिश के बीच मुंबई शहर बिल्कुल रुक सा गया है. सड़कों, पटरियों, पुलों पर जल जमाव है. स्कूल-ऑफिस जाने वालों के लिए यह संभव नहीं कि घरों से बाहर निकल सकें. बीएमसी ने भी लोगों को सलाह दी है कि जितना कम हो सके, उतना कम बाहर निकलें. बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर आएं. 
भारी बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे स्टेशन के बीच स्थगित की गई उपनगरीय रेल सेवाएं मंगलवार (20 अगस्त) की शाम को करीब आठ घंटे के बाद बहाल कर दी गईं. सीएसएमटी और ठाणे के बीच मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सेवाएं पूर्वाह्न 11.30 बजे स्थगित कर दी गई थीं, जो शाम 7.28 बजे सीएसएमटी से ट्रेन के रवाना होने के बाद बहाल हो गईं.
मोनो रेल के सभी यात्री सुरक्षित
MMRDA ने जानकारी दी है कि फंसी मोनो रेल में से 782 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. इनमें से कुछ लोगों ने दम घुटने की भी शिकायत की थी. शुरुआती जांच में सामने आया का कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से ट्रेन का कुल वजन 109 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जबकि इसकी डिज़ाइन 104 मीट्रिक टन है.
तय सीमा से ज़्यादा वजन होने की वजह से मैकेनिकल संपर्क टूट गया, जिससे ट्रेन को चलाने के लिए ज़रूरी बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई. यह भीड़ इसलिए बढ़ी क्योंकि मुंबई में भारी बारिश के चलते भारतीय रेलवे की हार्बर लाइन बंद करनी पड़ी. इसी वजह से बड़ी संख्या में यात्री मोनोरेल का रुख करने लगे.
10 घंटे तक फंसी रही बच्चों की स्कूल बस
लगातार बारिश के कारण सोमवार को शहर के स्कूल और कॉलेज आधे दिन की कक्षाओं के बाद बंद कर दिए गए. नगर निकाय ने बताया कि आईएमडी के अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण ये मंगलवार को भी बंद रहेंगे. माटुंगा थाने के पास सड़क पर जलभराव में एक स्कूल बस फंस गई, जिसमें छह बच्चे, दो महिला कर्मचारी सवार थे. यह बस लगभग एक घंटे तक फंसी रही.
मुंबई शहर की रफ्तार थमी
महानगरपलिका ने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात में से छह झीलें उफान पर हैं. पुलिस के अनुसार, वकोला पुल, हयात जंक्शन और खार सबवे पर जलभराव की सूचना मिली है, जिसके कारण यातायात की गति धीमी हो गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य भर में बारिश और बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए मंत्रालय नियंत्रण कक्ष में एक समीक्षा बैठक बुलाई.
कई जगह 200mm से ज्यादा बारिश
मुंबई के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिसमें पूर्वी उपनगरों के विक्रोली में सर्वाधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सांताक्रूज वेधशाला ने 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 110.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.
सांताक्रूज वेधशाला में पश्चिमी उपनगरों और कोलाबा वेधशाल में दक्षिण मुंबई की मौसम से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती है. आईएमडी ने बताया कि विक्रोली में सबसे अधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद भायखला में 241 मिलीमीटर, जुहू में 221.5 मिलीमीटर और बांद्रा में 211 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
मोनो रेल में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया. अब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. जितने भी यात्री मोनो रेल में फंसे थे उन्हें नीचे लाया जा चुका है. कुल 553 यात्री सवार थे. BMC के एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर अश्विनी जोशी ने इसकी जानकारी दी.
मोनो रेल की घटना पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो. यात्रियों का इस तरह मोनो रेल में नहीं फंसना चाहिए था. हम इस घटना की जांच करेंगे. चूंकि आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें. आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई और निजी संगठनों को आज घर से काम करने के लिए कहा गया.”
मुंबई के मोनो रेल से ज्यादातर यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है. करीब तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भारी बारिश के बीच यात्रियों को रेस्क्यू किया गया. मोनो रेल की कांच तोड़नी पड़ी. 
बीजेपी विधायक कैप्टन तमिल सेलवम ने कहा कि मैंने बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर से बात की. 10-12 पैसेंजर्स को छोड़कर सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है. फायर ब्रिगेड देर से पहुंची लेकिन सभी सुरक्षित हैं. पैसेंजर्स के ओवरलोड की वजह से ऐसा हुआ. यात्रियों को ट्रेन की क्षमता के बारे में सोचना चाहिए था. BMC और MMRDA यहां आई और सभी को रेस्क्यू किया गया.
#WATCH | Mumbai: BJP MLA Captain Tamil Selvan says, “I spoke to the Additional Municipal Commissioner of BMC. Almost all passengers have been rescued except 10-12 passengers. The fire brigade arrived late, but everyone is safe. This happened because of the overload of… https://t.co/yj5AJ6CK65 pic.twitter.com/U3Hzm0liLJ

मोनोरेल से बचाए गए एक यात्री ने बताया कि सभी यात्रियों ने पेशेंस रखे. हालांकि बच्चे और बुजुर्ग थे तो थोड़ी तो दिक्कत थी. उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. ट्रेन के अंदर घुटन मुख्य समस्या थी.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News