आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 20 अगस्त 2025 LIVE: ‘मुझे तो अभी पता चला’, सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद बोलीं प्रियंका गांधी – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर एक जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग 30 साल का एक व्यक्ति ‘जनसुनवाई’ के दौरान मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने जनसुनवाई में शिकायतकर्ता के वेश में आए हमलावर को तुरंत पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सीएम आवास पर पहुंच गए हैं। वरिष्ठ बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा, “बैठक में मौजूद एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। अभी डॉक्टर मुख्यमंत्री की जांच कर रहे हैं। हम इस हमले की निंदा करते हैं। इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या यह हमला राजनीति से प्रेरित था।”
अमित शाह लोकसभआ में पेश करेंगे विधेयक: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 पेश कर सकते हैं, जिसमें भ्रष्टाचार या गंभीर अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे और कम से कम 30 दिनों तक हिरासत में रखे गए केंद्रीय या राज्य मंत्री को हटाने का प्रावधान है। विधेयक में कहा गया है, “अगर कोई मंत्री अपने पद पर रहते हुए लगातार 30 दिनों की अवधि के दौरान किसी कानून के तहत अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है और हिरासत में लिया जाता है, तो उसे राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की सलाह पर उसके पद से हटा दिया जाएगा।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान हुए कथित हमले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जब भी अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ, भाजपा ने यह कहकर उसे खारिज कर दिया कि हमलावर एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक था जो पूर्व मुख्यमंत्री से नाराज़ था। भाजपा यह भी कहती थी कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से नाराज़ है, इसलिए ऐसे हमले हुए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक सुविधा के लिए ऐसी गंभीर घटनाओं को कम करके आंका जाता है।”
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेज़ों की जाँच की जा रही है।
“दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।”
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे पूरा विश्वास है कि रेखा गुप्ता जी दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहेंगी।”

जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हमने पहले भी ऐसी घटनाएं देखी हैं जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह के हमलों का सामना करना पड़ा है। उस समय भाजपा उन हमलों का जश्न मनाती थी। देश की राजधानी के मौजूदा मुख्यमंत्री के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती खड़ी हो गई है। यह बेहद चिंताजनक है और गृह मंत्रालय से सवाल पूछे जाने चाहिए क्योंकि दिल्ली पुलिस और कानून-व्यवस्था उनके अधीन आती है। अगर मुख्यमंत्री खुद असुरक्षित हैं तो दिल्ली के नागरिक कैसे सुरक्षित हैं।”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News