Aaj Ki Taza Khabar Live: स्कूल बंद, जीवन त्रस्त…समुद्र में उठने वाली हैं 3.87 मीटर ऊंची लहरें, भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र में कोहराम का अलर्ट! – Zee News

Latest Hindi News Live: देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर 13 अगस्त 2025 Live: हिमाचल प्रदेश और पाकिस्तान में आज भूकंप से धरती कांप उठी है. हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज यानी बुधवार को दो बार भूकंप आया. इससे पहले पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार तड़के करीब एक घंटे में दो बार भूकंप महसूस किया गया.


EQ of M: 3.3, On: 20/08/2025 03:27:09 IST, Lat: 32.87 N, Long: 76.09 E, Depth: 20 Km, Location: Chamba, Himachal Pradesh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/ZYh51etQmS

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 19, 2025

चंबा में बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर पहला भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई. वहीं दूसरा भूकंप 4 बजकर के 39 मिनट पर आया. यह पिछले भूकंप की तुलना में तेज था और इसकी तीव्रता 4.0 रही. इसके अलावा एक अन्‍य भूकंप पाकिस्‍तान में भी रिकॉर्ड किया गया है.


EQ of M: 4.0, On: 20/08/2025 04:39:45 IST, Lat: 32.71 N, Long: 76.11 E, Depth: 10 Km, Location: Chamba, Himachal Pradesh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/JnF7x53XeK
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 19, 2025
देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Rekha Gupta attacked updates: रेखा गुप्ता पर हुआ हमला तो आप ने दिया बीजेपी का साथ, जानें मामला
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हुए हमले पर आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह निंदनीय है. हमारे समाज में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. यह हमें महात्मा गांधी ने सिखाया है. सवाल यह है कि कौन सा समूह हिंसा को संरक्षण दे रहा है. हम इस समय भाजपा का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि सैद्धांतिक रूप से हिंसा ग़लत है, और सभी दलों को इस तरह के कृत्य की निंदा करनी चाहिए….”
#WATCH | Over attack on Delhi CM during public hearing, AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, “This is condemnable. There is no place for any kind of violence in our society. This was taught to us by Mahatma Gandhi. The question is which group is patronising violence.… pic.twitter.com/8lYCN0RNIz
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Rekha Gupta attacked updates: आप ने हमले की निंदा की
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले पर आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, “आप ऐसे सभी हमलों की कड़ी निंदा करती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री पर इस तरह के हमले का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है…लोकतंत्र में हिंसा के लिए कभी जगह नहीं हो सकती. 
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | AAP leader Anurag Dhanda says, “AAP strongly condemns all such attacks. An attack like that on the Delhi CM has no place in democracy…There can never be a place for violence in democracy. We hope that CM Rekha Gupta is… pic.twitter.com/PhniOr5g3y
— ANI (@ANI) August 20, 2025
 
Aaj Ki Taza Khabar Live: बारिश ने महाराष्ट्र में चार दिन में 21 लोगों की ले ली जान
महाराष्ट्र में 4 दिन में 21 मौतें 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक पूरे महाराष्ट्र में बरसात के चलते अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हैं.
 
Aaj Ki Taza Khabar Live: NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन आज नामांकन करेंगे
NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे. उनके साथ 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक सहित करीब 160 सदस्य मौजूद रहेंगे. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं.
Aaj Ki Taza Khabar Live: मुंबई में भारी बारिश के बीच सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर
मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. बुधवार मध्यरात्रि से लगातार बारिश जारी है. इसके बावजूद, शहर में जनजीवन सामान्य बना हुआ है.बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। आपात स्थिति में सहायता या जानकारी के लिए बीएमसी के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करने को कहा गया है.
Heavy Rain in maharashtra: महाराष्ट्र में बारिश का कहर?
मुंबई के कोस्टल इलाको में सुबह 10 बजे हाई टाइड का वक्त रहेगा.cc. अगर उस वक़्त मुंबई में बारिश होती है तब एक बार फिर मुश्क़िल झेलनी पड़ सकती है.
 
Aaj Ki Taza Khabar Live: महाराष्ट्र में बारिश का तांडव! 
बीती रात मुंबई के कुछ इलाकों में हल्की बारिश रही.. मुंबई के अंधेरी, दादर, कुर्ला, विक्रोली तथा अन्य इलाकों में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुंबई की लाइफलान कही जाने लगी लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही हैं. हालांकि जिन रेलवे स्टेशनो पर कल जलजमाव हुआ था उन्हें भी वापस ट्रैक पर लाने का काम किया जा रहा है. वहीं अगर बात की जाए मुंबई से सटे नवी मुंबई,ठाणे, रायगढ़ तो प्रशासन की तरफ से आज स्कूलों को छुट्टियां दे दी गई हैं…
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के पास
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है. पुराने यमुना पुल से दृश्य.
#WATCH | Yamuna river continues to flow above the danger mark in Delhi. Visuals from Old Yamuna Bridge. pic.twitter.com/Dq0xVwAibM
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
कृष्णा पांडेय, ज़ी न्यूज़ डिजिटल में चीफ सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, क्राइम, और फीचर जैसे कई बीट्स पर काम करते हैं. इनकी खासियत है इन-डेप्थ एक्सप्लेनर और संवे…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News