नशे में चूर बेटे ने मां पर किया हमला, बीच बचाव करने लगा पिता तो पीट- पीटकर ले ली जान – AajTak

Feedback
केरल के इडुक्की में बेटे द्वारा मारपीट से घायल 57 साल के एक शख्स की इलाज के दौरान जान चली गई. शख्स के साथ उसके बेटे ने नशे की हालत में मारपीट की थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. बुधवार को पुलिस ने ये जानकारी दी है.
मृतक की पहचान इस पहाड़ी जिले के राजक्कड़ निवासी मधु के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त की शाम की है, जब मधु का 35 वर्षीय बेटा सुधीश कथित तौर पर नशे में घर लौटा और अपनी मां पर हमला करने लगा.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मधु ने बीच-बचाव किया, तो सुधीश ने कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि मधु को शुरुआत में पड़ोसियों ने सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया तो राजक्कड़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया.
बाद में गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ने पर उसे थोडुपुझा के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. मधु की पत्नी, जिसे मामूली चोटें आई थीं, को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उदंबनचोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सुधीश को गिरफ्तार कर लिया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. पुलिस ने कहा कि मामले में जल्द ही हत्या का आरोप भी जोड़ा जाएगा. जांच से पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण सुधीश ने अपने माता-पिता पर हमला किया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News