Hisar News: CCHAU में स्कॉलरशिप विवाद के चलते फिर भड़का छात्रों का गुस्सा, लाठीचार्ज के बाद धरना जारी – Zee News

CCHAU News: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र-प्रशासन के बीच स्कॉलरशिप विवाद के चलते फिर से तनाव सशुरू हो गया है. रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार ने बताया कि छात्र स्कॉलरशिप विवाद पर टेबल मीटिंग के लिए प्रशासन के पास आए थे.
Trending Photos
Hisar News: हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) में छात्र-प्रशासन के बीच स्कॉलरशिप विवाद के चलते फिर से तनाव सशुरू हो गया है. छात्र 50 दिन पहले सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद अपनी मांगों को लेकर अनसुलझे हालात में हैं. रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार ने बताया कि छात्र स्कॉलरशिप विवाद पर टेबल मीटिंग के लिए प्रशासन के पास आए थे, लेकिन अचानक 20 मिनट के अंदर छात्रों का रुख उग्र हो गया और वे वीसी के आवास पर पथराव करने लगे. इस दौरान प्रोफेसर राधेश्याम और सुरक्षा इंचार्ज ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जो उन्होंने माहौल को देखते हुए बिना किसी आदेश के स्वयं निर्णय लिया.

आठ मांगों में से कुछ पर अभी कार्रवाई नहीं हो रही  
डॉ. पवन ने कहा कि पुलिस को पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस अधिकारी देर से पहुंचे. उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय छात्रों के समर्थन में है और उनकी मांगों पर बातचीत जारी रहेगी. प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं थी कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी. छात्रों का कहना है कि सरकार के साथ हुए समझौते में 8 मांगें शामिल थीं, जिनमें से कुछ पर अभी भी कार्रवाई नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें- Delhi News: के दरियागंज इलाके में पुराना मकान जमींदोज, तीन लोगों की हुई मौत

छात्रों ने दोबारा शुरू किया धरना 
इस कारण छात्र दोबारा मार्च और धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं. साथ ही, किसानों के संगठन भी छात्रों के समर्थन में धरने में शामिल हुए हैं. वहीं हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.
Input- Shashi Nair
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News