By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
बुधवार को हुए सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है. केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा प्रदान की है.
हैदराबाद के मकथा, महबूबनगर इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर में मिले हैं. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी, उनकी बेटी, दामाद और पोती शामिल हैं. मामले की जांच जारी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्हें 3 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीजद प्रमुख को रविवार शाम डिहाइड्रेशन के कारण भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था
दिल्ली पुलिस दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बदलाव करेगी. जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा अब नए सिरे से होगी. मुख्यमंत्री के कोई नजदीक न जाए पाए ये सुनिश्चित किया जाएगा. जनसुनवाई के दौरान पहले शिकायत को वेरिफाई किया जाएगा. रेखा गुप्ता जब बाहर निकलेगी तो उनके साथ सुरक्षा है उसमें कोई बदलाव नहीं होगा.
देश की राजधानी दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर 5 के स्कूल शामिल हैं. दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है.
मुंबई में 24 घंटे में 2 बार हाईटाइड आने का अलर्ट जारी किया गया है. बीती रात से कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है.
एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर वोट अधिकार यात्रा शुरू होगी. यह यात्रा बिहार के लखीसलाय से मुंगेर पहुंचेगी. बुधवार को यात्रा का ब्रेक रहा था. आज यात्रा का पांचवा दिन है, मगर आज यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी नहीं करेंगे. राहुल गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े काम में व्यस्त रहने के कारण वह शाम में इस यात्रा में जुड़ेंगे.
राज्यसभा में आज महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित हैं. इस बाबत बीजेपी की ओर से ही व्हिप जारी कर सभी सांसदों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
नाइजीरिया में एक मस्जिद में गोलीबारी और आसपास के कई गांवों पर हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है. मंगलवार को सुबह की नमाज के दौरान बंदूकधारियों ने कात्सिना राज्य के उंगुवान मंतौ शहर की मस्जिद पर हमला किया था.
ओडिशा के पूर्व सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उन्होंने ओडिशा के लोगों को धन्यवाद कहा. पटनायक ने कहा कि मैं ओडिशा के लोगों को मेरे स्वास्थ्य के लिए उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मेरी इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए अस्पताल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. पटनायक को 17 अगस्त को डिहाइड्रेशन के चलते एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था.
#WATCH | On being discharged from SUM Ultimate Medicare, Bhubaneswar, where he was admitted on 17 August due to dehydration, former Odisha CM and BJD chief Naveen Patnaik says, “I want to thank the people of Odisha for their prayers and good wishes for my health and of course, to https://t.co/6Eu1VsbOat pic.twitter.com/qK2yCe1zCg
— ANI (@ANI) August 20, 2025
महाराष्ट्र के यवतमाल के दारव्हा शहर में बड़ा हादसा हो गया. रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूब जाने से चार बच्चों की मौत हो गई. ये सभी बच्चे 10 से 14 साल की उम्र के थे.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज गगनयान मिशन पर नई जानकारी साझा करेंगे. इसके लिए वो दोपहर 1 बजे मीडिया से रू-ब-रू होंगे. इस दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बी. नायर भी जितेंद्र सिंह के साथ होंगे. इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन भी मौजूद रहेंगे.
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी सुबह 11.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता करेंगे. यह बातचीत मॉस्को में होगी. जयशंकर इस समय मॉस्को में हैं. राहुल गांधी तीन मोहनी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा से सिकंदरा, जमुई होते हुए मुंगेर तक की वोट अधिकार यात्रा में शिरकत करेंगे. इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी सुबह 11.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. राज्यसभा में आज महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित हैं. इस बाबत बीजेपी की ओर से ही ह्विप जारी कर सभी सांसदों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गगनयान मिशन पर नई जानकारी देने के लिए आज दोपहर 1 बजे मीडिया से रूबरू होंगे. भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बी. नायर साथ होंगे. इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन भी उपस्थिति रहेंगे. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
Published On – Aug 21,2025 12:07 AM