MP News Live 21 August: भोपाल में आज CM मोहन यादव की मैराथन मीटिंग्स और कार्यक्रम, ग्रामीण नल-जल से लेकर अमृत 2.0 तक – News18 Hindi

सतना रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एक युवक ट्रेन की पटरी पर लेट गया, लेकिन ट्रेन गुजर जाने के बावजूद उसकी जान बच गई. युवक ने ट्रेन के सामने लेट कर आत्महत्या का प्रयास किया, मगर वह बच गया. जीआरपी पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. युवक गोलमोल जवाब दे रहा है और उसकी मानसिक स्थिति पर संदेह जताया जा रहा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके. इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में हलचल पैदा कर दी है. प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी घटनाओं से बचें और अपनी समस्याओं का समाधान शांति और संयम से करें.
 
एक सड़क हादसे में पुलिस प्रधान आरक्षक की मृत्यु हो गई. यह हादसा तब हुआ जब सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई. इस दुर्घटना में एक युवक भी घायल हो गया. यह घटना शुजालपुर अकोदिया रोड पर रानोगंज के पास देर रात हुई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
 
 
बीच सड़क पर देर रात युवक को जमकर पीटा गया. तीन-चार लोगों ने डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की. युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. यह घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा में हुई. मौके पर मौजूद लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बनाया, जो बाद में वायरल हो गया.
उज्जैन जिले के बड़नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल, राजेंद्र प्याज बेचने के लिए मंडी गया था. वहां से लौटने के बाद पिता भूरेसिंह ने उससे कम दाम पर प्याज बेचने की बात पूछी, इसी बात को लेकर घर में झगड़ा शुरू हो गया. गुस्से में आए राजेंद्र ने बोतल में भरा पेट्रोल पिता के चेहरे पर डालकर लाइटर से आग लगा दी.
इंदौर से ग्वालियर जा रही मां वैष्णो बस सुबह 4:30 और 5 बजे के बीच बड़े साइन बोर्ड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस पुलिया से टिक गई जिससे बड़ी घटना होने से बच गई. देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ घायल महिलाओं को जिला चिकित्सालय पहुंचाया. थाना प्रभारी जितेंद्र मावई स्वयं उपस्थित होकर हाइड्रा की मदद से बस को बाहर निकलवाया. इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
ग्वालियर की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मां और बेटी जिंदा जल गईं. यह घटना डबरा देहात थाना के सिमरिया गांव की है. 25 वर्षीय मनीषा बघेल और उनकी 2 वर्षीय बेटी जानवी इस आग में जल गईं. घटना के वक्त मनीषा का पति अपनी मां को लेकर ग्वालियर आया हुआ था. जैसे ही झोपड़ी में आग लगी, लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मनीषा की शादी चार साल पहले मनीष बघेल से हुई थी, जो पेशे से बस ड्राइवर हैं. एक दिन पहले ही मनीषा अपने मायके से पति के घर लौटी थी. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और प्रारंभिक तौर पर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. पति सहित अन्य ससुरालियों से पूछताछ जारी है.
आज का दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए पूरी तरह से व्यस्त रहेगा. ग्रामीण जल आपूर्ति से लेकर नगरीय अमृत परियोजना, राजनीतिक श्रद्धांजलि से लेकर प्रशासनिक समीक्षाओं तक उनका शेड्यूल सरकार के विकास एजेंडे और सामाजिक जुड़ाव दोनों को दर्शाता है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News