Kashipur News: थप्पड़ मारने से नाराज 9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंचबॉक्स में छिपाकर लाया था तमंचा – Zee News

Kashipur News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 9वीं के छात्र ने अपने टीचर को ही गोली मार दी. पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है.
Trending Photos
ऊधम सिंह नगर/सतीश कुमार: उत्तराखंड के काशीपुर से आई घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है. जिस रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, उसी गुरु-शिष्य संबंध पर अब सवाल उठने लगे हैं. 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर लंच बॉक्स में छुपाकर लाए तमंचे से गोली चला दी. गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे जा लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत तब हुई, जब शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था. इसी बात से नाराज़ छात्र ने खतरनाक कदम उठा लिया. इस घटना के बाद पूरे शिक्षक संघ में आक्रोश है. उधम सिंह नगर जिले के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं. अध्यापकों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में ही असुरक्षा का माहौल बनेगा तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रह पाएगा.

हिरासत में आरोपी छात्र
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है. उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि शिक्षक गगन सिंह 15 साल से एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे हैं. बुधवार को जब वह 9वीं क्लास में पढ़ा रहे थे तो एक छात्र ने तमंचे से उनको गोली मार दी. जो उनके दाहिने कंधे में लगी. इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वारदात ने खड़े किए कई बड़े सवाल
इस वारदात ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर हथियार बच्चे तक पहुंचा कैसे? क्या परिवार वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं थी? क्या स्कूल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई? और क्या समाज में गुरु-शिष्य की मर्यादा अब कमजोर होती जा रही है?
Uttarakhand assembly Monsoon session: हंगामे के बीच सीएम धामी ने पेश किया 5315 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, सदन की कार्यवाही स्थगित, नौ विधेयक पटल पर रखे गए
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News