Breaking News Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है.
Breaking News Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हुई. इस दौरान विपक्षी सदस्य लगातार हंगामा करते रहे. दोपहर में दोबारा शुरू कार्यवाही के वक्त पीएम मोदी भी सदन में मौजूद थे. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कुछ सदस्यों ने नियोजित तरीके से सदन को बाधित करने का काम किया.
Breaking News Live: उप राष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया. इस मौके पर तमाम विपक्षी नेता उनके साथ. नामांकन दाखिल करने वक्त उनके एक तरफ सोनिया गांधी और दूसरी तरफ मल्लिकार्जुन खरगे बैठे थे. शरद पवार और राहुल गांधी भी मौजूद थे.
Breaking News Live: उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने आज अंतिम तारीख है. अब से कुछ ही समय में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
Breaking news today: हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.
Breaking news today: MNS प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से उनके बंगले वर्षा में मुलाकात हुई. दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक मीटिंग हुई.
Breaking news today: सांबा ज़िले के जटवाल इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक बस उत्तर प्रदेश से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा जा रही थी. हादसे के समय बस में लगभग 70 यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जटवाल क्षेत्र में यह बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
Breaking news today: 6 स्कूलों को मिली धमकी. आंध्रा स्कूल प्रसाद नगर. BGS स्कूल द्वारका. राव मान सिंह स्कूल छावला. CR कॉन्वेंट स्कूल, द्वारका. मैक्स फोर्ट स्कूल, सेक्टर 7 द्वारका. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल द्वारका. पुलिस और फायर की टीम मौके पर थी सभी कॉल फर्जी निकली जांच में कुछ नहीं मिला.