Jaishankar Russia Visit: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरो ने एक इंटरव्यू में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर की दिल खोलकर तारीफ की. इसी बीच…
Jaishankar Russia Visit: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरो ने एक इंटरव्यू में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर की दिल खोलकर तारीफ की. इसी बीच एस जयशंकर आज मास्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे. रूसी समकक्ष से मुलाकात से पहले जयशंकर का भी एक बड़ा बयान सामने आया है. 
लावरोव ने कहा कि भारत हमारा बहुत-बहुत पुराना दोस्त है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर सच्चे देशभक्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जयशंकर एक अनुभवी राजनयिक हैं. लावरोव ने भविष्य में भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत होने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि रूस पश्चिमी देशों पर कभी भी भरोसा नहीं कर सकता है. रूस भारत जैसे देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तौर से तैयार है.
जयशंकर का बड़ा बयान-
लावारोव से आज होने वाली मुलाकात से पहले एस जयशंकर ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, भारत-रूस दोनों देशों को व्यापार असंतुलन को तत्काल कम करने के लिए काम करने की आवश्यकता है. भारत-रूस-अंतर-सरकारी आयोग के 26वें सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में आपने देखा होगा, हमारा द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से भी अधिक बढ़ा है. यह 2021 में 13 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68 अरब डॉलर हो गया है. यह लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, इस वृद्धि के साथ एक बड़ा व्यापार असंतुलन भी आया है. यह 6.6 अरब डॉलर से बढ़कर 58.9 अरब डॉलर हो गया है, जो लगभग नौ गुना है. इसलिए हमें इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है.
3 दिन का दौरा-
विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि जयशंकर का यह दौरा 19-21 अगस्त 2025 तक रहेगा. उन्होंने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करके, इंडिया-रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया. आज विदेश मंत्री की मुलाकात लावरोव से होगी और वे द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे साथ ही क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे. मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का मकसद ‘भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना’ है.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live
Your email address will not be published.
Living India News is 24×7 satellite News channel with deep focus on the North Indian states of Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Jammu Kashmir & Delhi. The channel has its head office in Chandigarh, India.
Contact us: info@livingindianews.co.in