Feedback
केरल में एक प्रमुख राजनीतिक दल के युवा नेता पर पूर्व पत्रकार, अभिनेत्री और मॉडल रिनी एन जॉर्ज द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक राहुल मैमकुट्टथिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
राहुल पर लेखिका हनी भास्करन और रिनी एन जॉर्ज ने आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया था. भले ही रिनी ने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन बीजेपी ने राहुल मामकूटाथिल का नाम लेकर उनके कार्यालय तक मार्च किया और इस्तीफ़े की मांग की.
राहुल मैमकुट्टथिल ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा, “मैं इसलिए इस्तीफा नहीं दे रहा हूं कि मैंने कुछ गलत किया है. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी के पास अगले विधानसभा और पंचायत चुनावों से पहले करने के लिए बहुत काम है. वे मुझे सही ठहराने में अपना समय बर्बाद नहीं कर सकते. मैं उनके समय का सम्मान करता हूं. हम सीपीआई (एम) सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे और चुनावों का सामना करेंगे.”
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: ‘वोटर लिस्ट में गड़बड़ी’ वाले बयान पर कांग्रेस के मंत्री का इस्तीफा, समर्थन में उतरी बीजेपी
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था, बल्कि यह उनकी खुद की जिम्मेदारी थी.
रिनी ने लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि रिनी एन जॉर्ज ने बगैर किसी का नाम लिए बगैर एक युवा नेता पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने और होटल में मिलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया था कि पार्टी नेतृत्व को सूचित करने के बावजूद उस नेता को अवसर दिए गए.
रिनी ने यह भी कहा था कि कई राजनेताओं की पत्नियों और बेटियों को भी उस नेता से ऐसे ही अनुभव प्राप्त हुए हैं. हालांकि रिनी ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन बीजेपी ने राहुल मैमकुट्टथिल के खिलाफ मार्च निकालकर उनके इस्तीफे की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू