Entertainment News LIVE: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को ‘मम्मी’ कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके अलावा दुनिया के मशहूर बॉक्सर माइक टायसन सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन सकते हैं।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कि एक बार फिर से कोर्ट रूम ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है वो भी फनी स्टाइल में। लेकिन, अब ये रिलीज से पहले ही विवादों और कानूनी पचड़ों में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि अक्षय और अरशद को इस फिल्म को लेकर पुणे सिविल कोर्ट की ओर से समन मिला है। फिल्म के खिलाफ एक पिटीशन फाइल की गई है। वकील वाजेद खान और गणेश मास्खे ने पेटीशन फाइल की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वकीलों और जज को इस फिल्म में बहुत ही खराब और अनुचित ढंग से दिखाया और पेश किया गया है। इसे 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। देखना होगा कि मेकर्स अब इस विवाद से कैसे निपटते हैं।
इसके साथ ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बीती शाम पहली बार मीडिया के सामने अपनी पहली अपीयरेंस दी है। बीते दिन ही उनकी बतौर निर्देशक पहली डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर जारी किया गया। इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आर्यन खान ने मीडिया को अपनी पहली अपीयरेंस दी और बात भी की। उन्होंने कहा कि वो काफी नर्वस फील कर रहे हैं इसलिए कोई गलती ना हो वो अपनी स्पीच तक पर्ची में लिखकर लाए हैं।
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि वह बेबी गर्ल गोद लेना चाहती हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह काफी मुश्किल है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को ‘मम्मी’ कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। बता दें कि बसपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज इंडिया और ज़ी म्यूज़िक अपनी आने वाली फिल्म ‘निशानची’ का दूसरा गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इससे पहले, फिल्म का टीज़र और पहला गाना ‘डियर कंट्री’ काफी पसंद किया गया था। फिल्म का नया गाना ‘नींद भी तेरी’ आने वाला है, जिसे कल यानी कि 22 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। यह गाना सुनने में बहुत खूबसूरत और भावुक है, जो प्यार के उस दर्द को महसूस कराता है, जिसमें खामोशी, और अनकहे शब्द हैं। इसकी पहली झलक सामने आ गई है।
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी और प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल, और अनुराग कश्यप द्वारा लिखी गई यह एक्शन से भरपूर फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
https://www.instagram.com/reel/DNm2e4xoGe8/?igsh=QkFOVGkwVUlIXw%3D%3D
रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 7 दिनों में 222.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में बुधवार यानी कि सातवें दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब है। बुधवार के कलेक्शन के बाद फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए इंच भर दूर है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन यानी कि बुधवार को 5.50 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 199 करोड़ तक पहुंच गई है।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बीती शाम पहली बार मीडिया के सामने अपनी पहली अपीयरेंस दी है। बीते दिन ही उनकी बतौर निर्देशक पहली डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर जारी किया गया। इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आर्यन खान ने मीडिया को अपनी पहली अपीयरेंस दी और बात भी की। उन्होंने कहा कि वो काफी नर्वस फील कर रहे हैं इसलिए कोई गलती ना हो वो अपनी स्पीच तक पर्ची में लिखकर लाए हैं।
https://www.instagram.com/reel/DNlHaWWtPJ0/?igsh=MTZheWg1NWY1eWk2NA%3D%3D