प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है, चुनौती ये है कि बंगाल के लिए जो पैसा हम सीधे राज्य सरकार को भेजते हैं, उसमें से ज्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है। वो पैसा टीएमसी कैडर पर खर्च होता है। यही वजह है कि गरीब कल्याण की कई योजनाओं में बंगाल देश के दूसरे राज्यों से पीछे है।’ उन्होंने दावा किया, ‘दो बंगाल मंत्रियों ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बावजूद अपने पद छोड़ने से इनकार किया। बंगाल से घुसपैठियों को हटाने के लिए टीएमसी को सत्ता से हटाना जरूरी है। घुसपैठिए अर्थव्यवस्था पर बोझ हैं। हमारी माताओं-बहनों को प्रताड़ित कर रहे है। केवल आपका वोट उन्हें रोक सकता है।’
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस बार लाल किले से मैंने घुसपैठ के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की। पश्चिम बंगाल, कोलकाता के लोग समय से आगे की सोचते हैं। इसलिए आपके बीच मैं लगातार इस राष्ट्रीय चुनौती पर चर्चा करता रहा हूं। आजकल आप देखते हैं जिन देशों को विकसित कहा जाता वहां घुसपैठियों के खिलाफ मुहीम चल रही है। ये देश अब घुसपैठियों को ज्यादा नहीं झेल सकता।’ उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है वह सिद्ध करके दिखाती है। इसका ताजा प्रमाण हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पश्चिम बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है, उसे सच्चे परिवर्तन की जरूरत है। आजादी के बाद पश्चिम बंगाल ने पहले कांग्रेस और फिर वामपंथ का लंबा दौर देखा है। इसके बाद, 15 साल पहले पश्चिम बंगाल के लोगों ने परिवर्तन का फैसला किया। मां, माटी, मानुष के नारे पर विश्वास किया, लेकिन स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। बहन-बेटियों पर अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। जब तक बंगाल में टीएमसी की सरकार रहेगी, बंगाल का विकास बाधित रहेगा।’
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play