—विज्ञापन—
दिल्ली के गांधी नगर में सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में 2 संदिग्ध मिले थे। पुलिस ने एक की पहचान का खुलासा कर दिया। एक संदिग्ध की पहचान प्रवीण शर्मा नाम से हुई है। अजीत नगर में वह टीवी केबल का व्यवसायी है। दावा किया जा रहा कि प्रवीण शर्मा पिछले 40 सालों से बीजेपी का कार्यकर्ता है। डीसीपी शाहदरा ने बताया कि प्रवीण शर्मा ने सीएम के कार्यक्रम में विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारे लगाए।
सीएम की सभा में अचानक से पुलिस ने दो संदिग्ध पकड़े। इससे वहां काफी हलचल मच गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इंटरनेट मीडिया पर इसका विडियो भी वायरल हुआ। एक संदिग्ध कुर्ता सलवार पहने और दूसरा शर्ट पहने दिख रहा है। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। विडियो में दिख रहा है कि संदिग्ध कुछ व्यापारियों से भी बहस कर रहा है। इसके बाद उसने नारेबाजी की।
#WATCH | Delhi | Police have caught two separate individuals who were suspected of creating a ruckus near the venue of an event being attended by Delhi CM Rekha Gupta in Gandhi Nagar pic.twitter.com/Iw2BFpJHFR
यह भी पढ़ें: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने के मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी राजेश का दोस्त राजकोट से धरा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शुक्रवार को गांधी नगर में रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारियों के एक कार्यक्रम में गईं थीं। सीएम कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित कर रही थीं। तभी भीड़ से पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया। कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आपकी मुख्यमंत्री दीदी डरेगी नहीं, थकेगी नहीं, हारेगी नहीं। जब तक दिल्ली को उसके अधिकार नहीं मिल जाते, वह आपके साथ लड़ती रहेगी।
यह भी पढ़ें: अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई, हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in