—विज्ञापन—
मुंबई के कुर्ला इलाके स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गोरखपुर से मुंबई आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के टॉयलेट के डस्टबिन से 3 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन टर्मिनस पर पहुंची, ट्रेन में पैसेंजर्स ने स्मेल आने की शिकायत की। जांच करने पर रेलवे पुलिस को बच्चे का शव डस्टबिन में मिला। पुलिस को शुरू की जांच में पता चला कि बच्चे की हत्या कर शव को टॉयलेट के डस्टबिन में जबरदस्ती भरकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
इस घटना की मौके पर सूचना मिलते ही जीआरपी और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस बच्चे की पहचान नहीं कर पाई है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सबूत जुटाने में लगी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, हत्या का आरोप जिस शख्स पर लगा है, वह मृतक का रिलेटिव बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मरने वाला 3 साल का लड़का है और उसका गला काट कर मौत के घाट उतारा है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 21 तारीख को मृतक की मां की शिकायत पर चचेरे भाई पर अपहरण का मामला सूरत ग्रामीण के अमरोली पुलिस स्टेशन में दर्ज है। चचेरे भाई का नाम विकाश शाह और उसकी उम्र 25 साल है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में लिफ्ट फंसी, आधे घंटे तक कैद रहे निवासी
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in