पांढुर्णा में माँ चंडिका मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, प्रसिद्ध ‘गोटमार मेले’ का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने खेला ‘गोटमार’ – UCN News Live

admin
News Admin
पांढुर्णा: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में का प्रसिद्ध ‘गोटमार मेला’ शनिवार को आयोजन हुआ. यहां से बहने वाली जाम नदी के पांढुर्णा और सावरगांव के संगम पर सदियों से चली आ रही गोटमार खेलने की परंपरा को निभाते हुए लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए. जानकारी है कि सुबह 10 बजे शरू हुए इस मेले में अबतक 500 के करीब लोग घायल हो चुके हैं.
पोला पर्व के दूसरे दिन यह गोटमार मेला लगता है. इस साल भी गोटमार मेले पर मेले की आराध्य देवी चंडिका के मंदिर में हजारों भक्त जुटे, पूजाकर मां के चरणों में माथा टेका और मां चंडिका के दर्शन के बाद ही गोटमार खेलने वाले खिलाडियों ने मेले में हिस्सा लिया. मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांढुर्णा के आसपास जिलों से कुल 600 पुलिस बल तैनात किया गया था.
इसी के साथ गोटमार मेले में घायल होने वाले नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए पूरे मेले की सीसीटीवी के साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के 45 डॉक्टरों के साथ 200 स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे. गंभीर रूप घायल होने वालों के लिए 16 एम्बुलेंस भी तैनात की गई थीं. 
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News