भारत के दुश्मन हवा में उड़ जाएंगे, मल्टिलेयर एयर डिफेंस सिस्टम के क्षेत्र में DRDO की बड़ी सफलता – Hindustan

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सैन्य क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में मल्टिलेयर एयर डिफेंस सिस्टम के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीआरडीओ ने 23 अगस्त को ओडिशा तट पर IADWS की पहली उड़ान का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बता दें कि IADWS एक बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें कई स्वदेशी मिसाइलें और एक शक्तिशाली लेजर हथियार शामिल हैं। यह प्रणाली दुश्मन के हवाई हमलों से देश की रक्षा करने में सक्षम है।

IADWS में क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM), एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) मिसाइलें और डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) शामिल हैं। DEW एक ऐसा हथियार है जो लेजर जैसी ऊर्जा का उपयोग करता है और हवा में दुश्मन के विमानों व मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ, भारतीय सशस्त्र बलों और उद्योग को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि यह अनूठा उड़ान परीक्षण देश की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित करता है। यह महत्वपूर्ण सुविधाओं को दुश्मन के हवाई खतरों से बचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह अनूठा उड़ान परीक्षण हमारे देश की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमता को और मजबूत करता है, और दुश्मन के हवाई खतरों के खिलाफ महत्वपूर्ण सुविधाओं की सुरक्षा को सशक्त करेगा।

डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) एक ऐसा हथियार है जो लेजर जैसी ऊर्जा का उपयोग करता है। यह हवा में दुश्मन के फाइटर जेट और मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है। डीआरडीओ ने इस सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और इसे विकसित करने वालों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अनूठा उड़ान परीक्षण देश की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित करता है।

डीआरडीओ ने कहा कि यह एयर डिफेंस सिस्टम महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस है, जो दुश्मन के हवाई खतरों से सुरक्षा प्रदान करने में प्रभावी साबित होगा। डीआरडीओ ने कहा कि यह हवाई परीक्षण हमारे देश की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित करता है और दुश्मन के हवाई खतरों के खिलाफ सुरक्षा को मजबूत करने जा रहा है। इस सिस्टम के आने से भारत का वायु रक्षा तंत्र और भी मजबूत हो जाएगा, जो दुश्मन के हवाई हमलों से देश की रक्षा करने में सहायक होगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News