भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसरो की ओर से पहला हवाई ड्रॉप टेस्ट (IADT-01) पूरी तरह सफल रहा, जिसमें पैराशूट की मदद से अंतरिक्ष यान की गति कम करने की तकनीक को आजमाया गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दुष्प्रचार का आरोप लगाया। इसने दावा किया कि शीर्ष अदालत ने यह नहीं कहा कि सिर्फ आधार ही मतदान का अधिकार पाने के लिए वैध दस्तावेज हो सकता है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज….
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसरो की ओर से पहला हवाई ड्रॉप टेस्ट (IADT-01) पूरी तरह सफल रहा, जिसमें पैराशूट की मदद से अंतरिक्ष यान की गति कम करने की तकनीक को आजमाया गया। इस टेस्ट में भारतीय वायु सेना, डीआरडीओ, नौसेना और तट रक्षक बल ने भी मदद की। पढ़ें पूरी खबर…
भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दुष्प्रचार का आरोप लगाया। इसने दावा किया कि शीर्ष अदालत ने यह नहीं कहा कि सिर्फ आधार ही मतदान का अधिकार पाने के लिए वैध दस्तावेज हो सकता है। एससी ने अपने आदेश में कहा था कि बिहार में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बाहर किए गए मतदाता अन्य दस्तावेजों के साथ आधार जमा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन वाली सरकार वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई। उन्होंने दावा किया कि यह मुद्दा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा रहा है। राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र में वोट चोरी का मुद्दा 8 महीने से चल रहा है। हम इस पर सवाल उठाते रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाने के आरोपी विपिन भाटी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक के उसका किसी अन्य महिला से संबंध था। इस बात का दावा खुद निक्की के पिता ने एक इंटरव्यू में किया। इस बीच अब खबर है कि पिछले साल यानी 2024 में विपिन को किसी अन्य महिला के साथ घूमते हुए पकड़ा था और इसके बाद उसकी पिटाई भी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पाकिस्तान से करीबी बढ़ाने में जुटी है। वहीं भारत और बांग्लादेश के संबंधों में खटास आ गई है। 1971 से ही पाकिस्तान से माफी मांगने की शर्त रखने वाला बांग्लादेश अब आतंकवादियों को शह देने वाले देश की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play