Trump on Nuclear War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि पाकिस्तान और भारत के बीच जंग को उन्होंने रुकवाने का काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दोनों मुमालिक के बीच न्यूक्लियर वॉर होने जा रही थी.
Trending Photos
Trump on Nuclear War: भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग को लेकर एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने एक बड़ी जंग को होने से रोक दिया, जो भारत और पाकिस्तान के बीच थी. ट्रंप ने दावा किया इस जंग में न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल होने वाला था, लेकिन उनकी वजह से यह युद्ध रुक गया.
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच झड़पों के दौरान सात लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे. पहले उन्होंने यह तादाद पांच बताई थी. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने व्यापारिक दबाव डालकर इस संघर्ष को रुकवाया.
ट्रंप ने कहा,”मैंने इन सभी युद्धों को रोका है. एक बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला था. यह न्यूक्लियर वॉर की तरफ बढ़ रहा था. उन्होंने पहले ही 7 जेट गिरा दिए थे. तब मैंने कहा कि अगर तुम लोग लड़ाई जारी रखोगे तो कोई व्यापार नहीं होगा. तुम्हारे पास 24 घंटे हैं इस मसले को खत्म करने के लिए. अगले ही दिन उन्होंने कहा, अब कोई युद्ध नहीं है.”
ट्रंप पहले भी कर चुके हैं ऐसे दावे
ट्रंप इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र कर चुके हैं. जुलाई में उन्होंने दावा किया था कि पांच लड़ाकू विमान गिराए गए थे, हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि किस देश के विमान गिराए गए।.
आईएएफ चीफ ने कही थी ये बात
ट्रंप का यह नया दावा ऐसे वक्त पर आया है जब हाल ही में एयरफोर्स चीफ एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने तस्दीक की कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में कम से कम पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया था. इसके साथ ही पाकिस्तान का एक बड़ा निगरानी विमान भी ध्वस्त किया गया था. एयर चीफ मार्शन ने कही थी ये बातें.
– हमने पांच लड़ाकू विमान और एक बड़ा विमान गिराया. यह लगभग 300 किमी की दूरी पर हुआ और यह अब तक का सबसे बड़ा सतह से हवा में मार गिराने का रिकॉर्ड है.
– हमने पाकिस्तान के मुरिद और चकला एयरबेस जैसे कमांड सेंटर को निशाना बनाया. छह राडार, दो वायु रक्षा प्रणालियां (लाहौर और ओकारा में), और तीन हैंगर (सुक्कुर UAV हैंगर, भोलारी हैंगर और जैकबाबाद F-16 हैंगर) पर हमला किया.
– इनमें से कुछ हैंगरों में F-16 विमान रखे गए थे।”
क्या है पूरा मामला?
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए थे) के जवाब में की गई थी. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया. इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए.
समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य …और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.