अब और भी बजट-फ्रेंडली होंगी महिंद्रा की SUVs, कंपनी ला रही फ्लेक्स-फ्यूल इंजन; कम पैसे में मिलेगा शानदार माइलेज – Hindustan

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट अब सिर्फ पेट्रोल और डीजल तक सीमित नहीं है। सरकार जहां 2030 तक E30 फ्यूल (30% इथेनॉल + 70% पेट्रोल मिक्स) को लागू करने की तैयारी कर रही है, वहीं देश की बड़ी कंपनियां भी इस दिशा में काम तेज कर रही हैं। अब महिंद्रा (Mahindra) ने भी अपनी आने वाली SUVs के लिए फ्लेक्स फ्यूल (Flex-Fuel) इंजन डेवलप करने का ऐलान किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

फ्लेक्स फ्यूल (Flex-Fuel) इंजन ऐसे पेट्रोल इंजन होते हैं, जिन्हें इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर चलने के लिए तैयार किया जाता है। यानी ये गाड़ियां न सिर्फ पेट्रोल पर, बल्कि E20, E30 और उससे ज्यादा इथेनॉल मिक्स वाले फ्यूल पर भी चल सकेंगी।

महिंद्रा ने हाल ही में अपना NU-IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पेश किया है, जिस पर उसकी कई आने वाली SUVs बनेंगी। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी Flex-Fuel इंजन वाली गाड़ियां भी तैयार करेगी। शुरुआत में ये इंजन E30 फ्यूल (30% इथेनॉल वाला पेट्रोल) के हिसाब से ट्यून किए जाएंगे।

इथेनॉल ब्लेंड ज्यादा होने पर इंजन को कुछ टेक्निकल अपग्रेड की जरूरत होती है। इथेनॉल सेंसर्स (Ethanol Sensors) की जरूरत होती है, ताकि रियल टाइम में फ्यूल ब्लेंड को मापा जा सके। इसके अलावा फ्यूल रेल एंड इंजेक्टर हीटर्स (Fuel Rail & Injector Heaters) की भी आवश्यकता की जरूरत होती है, जिससे ठंड में इंजन आसानी से स्टार्ट हो सके। स्पेशल मटेरियल्स भी जरूरी है, ताकि इथेनॉल के असर से इंजन पार्ट्स जल्दी खराब न हो।

महिंद्रा अकेली कंपनी नहीं है, बल्कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा मोटर्स (Tata Motors), हुंडई (Hyundai) और टोयोटा (Toyota) भी इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं।

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) 1.0 फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) मॉडल की तैयारी कर रही है। वहीं, टाटा पंच (Tata Punch) E85-रेडी मॉडल तैयार कर रही है। इसके अलावा मारुति वैगनआर (Maruti Wagon) R Flex Fuel प्रोटोटाइप तैयार कर रही है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) Hybrid, E20-रेडी मॉडल ला रही है।

इससे ग्राहकों को भी फायदा होगा। जी हां, क्योंकि पेट्रोल से सस्ता इथेनॉल पड़ेगा, गाड़ियों का चलना होगा सस्ता। इसके अलावा सरकार की भी पेट्रोल से निर्भरता घटेगी, आयात बिल कम होगा। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News