By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
विरार के नारंगी इलाके में एक चार मंज़िला रिहायशी इमारत का हिस्सा ढहने की खबर है. बचाव कार्य आरंभ. इमारत जर्जर थी, इसलिए पहले से कुछ लोग खाली किये थे. ऐसी खबर है लेकिन कई परिवार रह रहे थे. इसमे 2 के जख्मी होने की खबर है.हालांकि घायलों पर पुलिस प्रशासन की पुष्टि बाकी है. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है. जानकारी के मुताबिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर चुके हैं.घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.
ईडी की छापेमारी सौरभ भारद्वाज के आवास पर हो रही है तो इधर आप के कार्यकताओं ने घर के बाहर ढोलक की थाप और श्री हनुमान भजन गाने शुरू कर दिए, भजन गाने में विधायक और कार्यकर्ता मौजूद है, देर रात चल रही ईडी की सौरभ भारद्वाज से पूछताछ को लेकर कई घंटे बीत चुके है, पुलिस कीर्तन करने से रोक रही है.
मैं एक बहुत ही शानदार इंसान, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा हूं. मैंने पूछा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा है. नफ़रत बहुत ज़्यादा है. यह बहुत लंबे समय से चल रहा है, कभी-कभी तो सैकड़ों सालों से अलग-अलग नामों से. मैंने कहा, मैं आपके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करना चाहता. आप लोग परमाणु युद्ध में उलझ जाएंगे. मैंने कहा, कल मुझे फिर से फ़ोन करना, लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, वरना हम आप पर इतने ज़्यादा टैरिफ़ लगा देंगे कि आपका सिर घूम जाएगा. लगभग पांच घंटे के अंदर, यह हो गया. अब शायद यह फिर से शुरू हो जाए. मुझे नहीं पता. मुझे नहीं लगता, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो मैं इसे रोक दूंगा. हम ऐसी चीज़ें नहीं होने दे सकते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं.
स्रोत: द व्हाइट हाउस/ यूट्यूब
#WATCH | “…I am talking to a very terrific man, Prime Minister of India, Narendra Modi. I said what’s going on with you and Pakistan…The hatred was tremendous. This has been going on for a hell of a long time, like, sometimes with different names for hundreds of years…I pic.twitter.com/nggwN6S3Z4
— ANI (@ANI) August 26, 2025
आप विधायक संजीव झा ने कहा, 17 घंटे हो गए हैं और ईडी की टीम तलाशी ले रही है. ईडी क्या जांच कर रही है? वे हमें डराना चाहते हैं. दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के परिवार को केवल राजनीतिक बदले की भावना से परेशान किया जा रहा है.
बारिश के चलते पंजाब के सभी स्कूल 27 से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री मान ने इसका ऐलान किया है. राज्य के कई शहरों में जोरदार बारिश हो रही है, जिससे हालात बेहद खराब हो गए हैं.
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि वह मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र की राजधानी में फिर से भूख हड़ताल शुरू करने के लिए आज मुंबई के लिए रवाना होंगे. वहीं रक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति आज अंडमान का दौरा करेगी. दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा 13 अगस्त को जारी किए गए आदेश के विरोध में वकील लगातार पांचवे दिन यानी आज भी कामकाज नहीं करेंगे. जम्मू संभाग में खराब मौसम के कारण विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में कांस्टेबल पद के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी, जबकि पूरे जम्मू में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा पंजाब के भी सभी स्कूल 27 से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे. पढ़ें देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स…
Published On – Aug 27,2025 12:01 AM