लुधियाना| आत्म पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सहोदया विद्यालय परिषद् के दिशा-निर्देश में हिंदी संगोष्ठी हुई, जिसमें 23 सीबीएसई स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्य विषय परिवर्तन पर पांच पैनलों ने प्रस्तुति दी। उप-विषयों में नई शिक्षा नीति, बदलत
संगोष्ठी दो चरणों में हुई पहले चरण में प्रस्तुतियां और दूसरे में मौके पर वक्तव्य। निर्णायकों में डॉ. बबिता जैन, डॉ. निरोत्तमा शर्मा, डॉ. विभा कुमरिया शर्मा और डॉ. सौरभ कुमार शामिल रहे। बीसीएम आर्य मॉडल शास्त्री नगर के कर्मवीर सिंह राणा और रिधान दत्ता प्रथम, डीएवी बीआरएस नगर की प्राजंलि मिश्रा और आरव्या जैन द्वितीय, जबकि मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की आस्मीन गल्होत्रा और रोशनी अरोड़ा तृतीय रहीं। अध्यक्ष संजीव हीरालाल जैन और निदेशक डॉ. बी.डी. बुद्धिराजा ने प्रतिभागियों को बधाई दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.