Feedback
सहारनपुर जनपद के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव शिमलाना में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोपी सौरभ पुत्र मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 23 अगस्त की है, जब मन्टू नाम का युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी.
मृतक के भाई संदीप ने गांव के तीन लोगों सौरभ पुत्र मुकेश, मुकेश पुत्र प्रकाश और संजीव पुत्र प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोप था कि इन लोगों ने मन्टू के साथ घेराबंदी कर जानलेवा हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
चाकू से गोदकर युवक की हत्या
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार दबिशें दीं और 24 अगस्त को सौरभ को सर्विस रोड मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सौरभ ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह मन्टू के साथ टेंट का काम करता था. कई बार ऐसा होता कि मन्टू काम पर फोन नहीं लाता था और उसकी पत्नी उसी के मोबाइल पर बात कर लेती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
सौरभ के अनुसार, जब मन्टू को इसकी भनक लगी तो दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया. घटना वाले दिन रास्ते में झगड़ा हुआ, गाली-गलौज के बाद गुस्से में आकर उसने मन्टू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया और मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ दीं. आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू