Breaking News in Hindi Today: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: पुलिस – Patrika News

ताजा खबरें
राज्य
मौसम
बिहार चुनाव 2025
कुलिश जन्मशती वर्ष
पत्रिका स्पेशल
राष्ट्रीय
मनोरंजन
ज्योतिष
स्वास्थ्य
खेल
धर्म
राजनीति
विश्व
OTT
शिक्षा
ओपिनियन
ऑटो
टेक
गैजेट
लाइफस्टाइल
ब्यूटी
महिला
बिजनेस
क्राइम
जॉब्स
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
Live
नई दिल्ली

Anand Prakash Yadav

Aug 27, 2025
Breaking News LIVE: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने पेरिस में वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला एकल के प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए मलेशिया की करुपाथेवन लेटशाना को 21-19, 21-15 से हराया।
आज यानि 27 अगस्त 2025 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और ताज़ा अपडेट यहां पढ़ें।
2025-08-27 08:13:24 pm
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है, “मुख्यमंत्री ने माता वैष्णो देवी में भूस्खलन और जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों में बाढ़ से जुड़ी अन्य घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 6 लाख रुपए की अनुग्रह राशि (SDRF से 4 लाख रुपs और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए) की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने राहत, पुनर्वास और बहाली की तत्काल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रत्येक उपायुक्त 10 करोड़ रुपए अग्रिम रूप से देने का निर्देश दिया है।
2025-08-27 08:03:00 pm
आत्मसमर्पण किए गए 30 में से 20 नक्सलियों पर कुल 79 लाख रुपए का इनाम था
2025-08-27 07:30:53 pm
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाढ़ की स्थिति को लेकर बैठक की
2025-08-27 07:19:17 pm
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 13 और 14 सितंबर को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे पर पीएम 13 सितंबर को गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 14 सितंबर को वह मंगलदोई और फिर नुमालीगढ़ का दौरा करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 अगस्त की रात को गुवाहाटी पहुंचेंगे और वह राज्य भाजपा मुख्यालय का दौरा करेंगे और कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 29 अगस्त को गुवाहाटी में 3 कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
2025-08-27 06:34:15 pm
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा के दौरान आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के निवासी सभी मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के पार्थिव देह को उनके घर भेजने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।
2025-08-27 06:17:02 pm
”किसी स्वयंसेवी संगठन का इतना कड़ा और कटु विरोध नहीं हुआ, जितना संघ का हुआ।”: मोहन भागवत
2025-08-27 06:01:32 pm
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, “कल ( 28 अगस्त 2025) सर्वदलीय बैठक है। उसमें हम चर्चा करेंगे। मेरा सबसे आग्रह रहेगा कि सब मिलकर सदन को चलाएं। सार्थक बहस हो। सबको अपना विषय रखने का मौका मिलेगा। सदन दोनों पक्षों के प्रयास से ही चलता है।”
2025-08-27 05:26:07 pm
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2030 के लिए बोली लगाने के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
2025-08-27 05:04:34 pm
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 50% अमेरिकी टैरिफ पर कहा, हमारा मानना ​​है कि ये टैरिफ पूरी तरह से अनुचित हैं। जो कारण हमें दिए गए हैं, वही कारण कई अन्य देशों पर भी लागू होते हैं, लेकिन टैरिफ चुनिंदा रूप से हम पर थोपे गए हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि ये अनुचित हैं। हमारी अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है, हमारी सरकार अपने देश के हितों की रक्षा करेगी और हम सभी संसाधनों के लिए बाज़ारों पर नज़र रखना जारी रखेंगे क्योंकि हमारी आबादी बहुत बड़ी है, जिसकी ऊर्जा सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा।”
2025-08-27 04:50:21 pm
पति अभिनेता गोविंदा से तलाक की अर्जी दाखिल करने की अफवाहों का खंडन करते हुए सुनीता आहूजा कहती हैं, “अगर कुछ होता तो हम आज इतने करीब होते। हमारे बीच दूरियां होती। हमें कोई अलग नहीं कर सकता, भले ही ऊपर से भगवान ही क्यों न आ जाए… मेरे गोविंदा सिर्फ मेरे हैं, किसी और के नहीं। जब तक हम अपना मुंह न खोलें, कृपया इस पर कुछ न कहें…”
2025-08-27 04:41:06 pm
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा, ” राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में यात्रा कर रहे हैं और फर्जीवाड़ा करने के लिए मतदाता सूची में उन लोगों के नाम शामिल करने का अभियान चला रहे हैं जो देश के नागरिक नहीं हैं… आज हम देख रहे हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सभी आए हैं। रेवंत रेड्डी और स्टालिन, आपने हैदराबाद और चेन्नई में बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार किया है, इसके लिए आपको बिहार की धरती पर माफी मांगनी चाहिए। DMK सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि बिहारी तमिलनाडु आते हैं और यहां मजदूरी करते हैं, बिहार के बारे में आपकी यही धारणा है… हम तेजस्वी यादव से भी पूछना चाहते हैं कि जब चेन्नई में बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ था, उस समय आप भी उनके खिलाफ थे, तो आज आप क्या सफाई देना चाहते हैं जो आप उनसे गले मिलकर घुम रहे हैं… बिहार के लोग अपने सम्मान की रक्षा करना जानते हैं…”
2025-08-27 04:30:21 pm
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर कोपरशी वन क्षेत्र में 4 माओवादियों (1 पुरुष और 3 महिला) के शव बरामद किए गए हैं। अभी भी तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, दो इंसास राइफल और 1.303 राइफल बरामद की गईं है। एसपी गढ़चिरौली की ओर से यह जानकारी दी गई है।
2025-08-27 04:00:29 pm
तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने कहा कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुए तो बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की जीत होगी। उन्होंने मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने को “आतंकवाद से भी बदतर” बताया।
2025-08-27 02:02:48 pm
यूपी में एक से 30 सितंबर तक पूरे राज्य में चलेगा अभियान, हेलमेट नहीं होने पर दुपहिया वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन। सीएम योगी ने कहा कि, ये कोई सजा नहीं बल्कि सुरक्षा की शपथ है।
2025-08-27 01:52:04 pm
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया। नालंदा दौरे के वक्त हुए हमले में एक सुरक्षाकर्मी को चोटें आई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
2025-08-27 01:29:53 pm
माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई। भारी बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात। भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक 32 लोगों की हुई मौत। मौके पर बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी।
2025-08-27 11:58:31 am
रविचंद्रन ​अश्विन ने आइपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “…कहते हैं कि हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है”
2025-08-27 11:35:29 am
महू में रण-संवाद 2025 कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध चाहने वाला देश नहीं रहा। हमने कभी किसी के खिलाफ आक्रमण नहीं किया। वर्तमान में भू-राजनीतिक वास्तविकता बिल्कुल अलग है। लेकिन यदि कोई हमें चुनौती देता है तो यह जरूरी है कि हम उसे पूरी ताकत से जवाब देंं। इसलिए हमें अपनी रक्षा तैयारियों को निरंतर बढ़ाना होगा।
 
2025-08-27 09:58:05 am
बिहार के दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा शुरू। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यात्रा में शामिल। यात्रा में भारी जनसमूह उमड़ा।
2025-08-27 09:53:28 am
करगिल जिले के ऊपरी इलाकों में आज ताज़ा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में भी अचानक गिरावट आई। ज़ोजिला, द्रास और अन्य ऊपरी इलाकों में सुबह से ही हल्की से मध्यम हो रही है बर्फबारी।
 
2025-08-27 09:45:59 am
हिंडन से जम्मू के लिए उड़ान भरेंगे हेलिकॉप्टर। C130 और IL76 राहत और बचाव सामग्री लेकर NDRF के साथ रवाना। जम्मू में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी। निकटवर्ती ठिकानों जैसे जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट पर स्टैंडबाय पर हैं हेलिकॉप्टर।
2025-08-27 09:35:22 am
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान पर हमले को लेकर बेहद खफा नजर आए। ट्रंप बोले की भारत ने सात जेट मार गिराए यह ठीक नहीं है। मैं एक बहुत ही शानदार इंसान से बात कर रहा हूं, भारत के पीएएम मोदी से।
 
2025-08-27 09:05:46 am
वसई में एक इमारत का हिस्सा गिरने से दो लोगों की हुई मौत। हादसे में 9 अन्य लोग गंभीर घायल। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।
2025-08-27 08:18:33 am
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जनता का पूरा आर्शीवाद और समर्थन मिल रहा है और जिस हिसाब से वोट की चोरी हो रही है तो जनता जागरूक है और अपनी मत की रक्षा कर रही है। आने वाले चुनाव में भाजपा-NDA जो भी जोर लगाएगी वो नाकामयाब रहेगी। NDA का मतलब ‘नहीं देंगे अधिकार’ है।”
 

खबर शेयर करें:
Updated on:
27 Aug 2025 08:15 pm
Published on:
27 Aug 2025 09:04 am
बड़ी खबरें
नई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
आपके नाम पर कितने Loan और Credit Card हैं? इस आसान प्रोसेस से चुटकियों में करें चेक
‘भाजपा किसी संकट में आती है, तो ED आकर छापेमारी करती है…’ मनीष सिसोदिया ने BJP पर साधा निशाना
Delhi Weather: 28 अगस्त को दिल्ली में बारिश का अलर्ट; ना के बराबर है तापमान बढ़ने की संभावना!
Post Office की इस स्कीम में Wife के साथ करें इन्वेस्ट, हर 3 महीने में खाते में आएंगे 41,000 रुपये, समझिए गणित
विपक्षी नेताओं को मानसिक रूप से तोड़ना और डराना ED का मकसद: AAP नेता सौरभ भारद्वाज
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Bihar Elections 2025
PM Modi
Asia Cup 2025
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Privacy Policy
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
This website follows the DNPA’s code of conduct
Code of Conduct
About Us
Grievance Policy
RSS
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News